For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Bihar: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के बाद बेचा, मध्य प्रदेश में मिली पीड़िता

09:30 PM Dec 02, 2023 IST | R.N. Mishra
bihar  नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के बाद बेचा  मध्य प्रदेश में मिली पीड़िता

Bihar (बिहार) के जहानाबाद से करीब एक महीने पहले एक कोचिंग सेंटर के बाहर से लापता हुई 14 वर्षीय लड़की को पुलिस खोजने में सफल हुई है। पीड़ित लड़की, मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा कड़ी मशक्कत और लगातार जांच के बाद शनिवार को मंदसौर जिले में मिली है।

बता दें, आरोप है कि नाबालिग के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर गया में बेच दिया गया। इसके बाद एमपी के एक गांव में 26 वर्षीय व्यक्ति से उसकी शादी करा दी गई, जहां से उसे बचाया गया। बताया जाता है कि बिहार पुलिस और बचपन बचाओ आंदोलन (बीबीए) एक महीने के लगातार प्रयास से इसमें सफलता मिली।पुलिस के मुताबिक, 3 नवंबर को नाबालिग कोचिंग जाने के बाद गायब हो गई। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तब थाने में अगले दिन प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पीड़िता ने पूछताछ में पुलिस की बताया कि उसका करीबी दोस्त उसे धोखा देकर ले गया और एक महीने तक मारपीट की गई तथा दुष्कर्म किया गया। इस दौरान पीड़िता के मन में आत्महत्या का भी ख्याल आया। वह किसी तरह जिस होटल में रखी गई थी, वहां से भाग गई।

पीड़िता बताती है कि इसी दौरान उसकी मुलाकात मध्य प्रदेश के एक व्यक्ति से हुई। उस व्यक्ति ने पीड़िता को 26 वर्षीय एक अन्य व्यक्ति को 1,50,000 रुपये में बेच दिया। इस दौरान नाबालिग को प्रताड़ित किया गया और उसी दिन जबरन उसकी शादी करा दी गई। इसके बाद पीड़िता को उसका कथित पति मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में अपने घर ले गया, जहां वह दिन में उसे बेरहमी से पीटता था और रात में उसके साथ दुष्कर्म करता था।
हालांकि, पीड़िता के पिता ने उम्मीद नहीं खोई। बिहार पुलिस लापता लड़की की तलाश कर रही थी और बीबीए की टीम लगातार इस मामले में पुलिस के संपर्क में थी। बीबीए जो बाल विवाह मुक्त भारत गठबंधन का हिस्सा है, बच्चों को ऐसी दुर्दशा और स्थितियों से बचाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा है। आख़िरकार, सबसे बड़ी सफलता तब मिली जब उन्होंने उस आदमी का पता लगाया, जिसने नाबालिग को बेचा था और उसे बिहार के अरवल में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने उसके पास से नाबालिग का मोबाइल फोन बरामद किया। इसके अलावा, उसके मोबाइल रिकॉर्ड और एक बैंक खाते से एक लाख रुपये और दूसरे खाते से 50,000 रुपये के लेनदेन के कारण पुलिस मध्य प्रदेश में पीड़िता तक पहुंच गई और उसे बरामद कर लिया।
टीम में बिहार पुलिस, मध्य प्रदेश पुलिस और बीबीए शामिल रहे। पीड़िता के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया जाएगा, जिसके बाद उसकी काउंसलिंग की जाएगी। बीबीए के निदेशक मनीष शर्मा ने कहा कि यह एक खतरनाक सच्चाई है कि ऐसी कई लड़कियों की शादी की आड़ में तस्करी की जाती है।
उन्होंने कहा कि बाल विवाह को ख़त्म करने की ज़रूरत है और हम इसे तभी ख़त्म कर सकते हैं, जब हम सामूहिक रूप से इस बुराई पर युद्ध जैसा रुख अपनाएंगे।

Jharkhand के लातेहार में रेलवे ट्रैक पर मिले 2 युवकों के शव, जांच में जुटी Police

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

R.N. Mishra

View all posts

I am a journalist and digital content creator in Punjab Kesari

Advertisement
×