Top NewsWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बिहार : सिवान में पुलिस गश्ती दल पर बदमाशों ने की फायरिंग, एक कॉन्स्टेबल की मौत

बिहार के सिवान में पुलिस गश्ती दल पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जिसमें एक कॉन्स्टेबल की मौत हो गयी है। जबकि, फायरिंग में एक ग्रामीण घायल हुआ है।

09:39 AM Sep 07, 2022 IST | Desk Team

बिहार के सिवान में पुलिस गश्ती दल पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जिसमें एक कॉन्स्टेबल की मौत हो गयी है। जबकि, फायरिंग में एक ग्रामीण घायल हुआ है।

बिहार के सिवान से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पुलिस गश्ती दल पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जिसमें एक कॉन्स्टेबल की मौत हो गयी है। जबकि, फायरिंग में एक ग्रामीण घायल हुआ है। मृतक सिपाही की पहचान बाल्मीकि यादव के रूप मे हुई जो सिसवन थाना में तैनात था। 
Advertisement
घटना सिसवन थाना क्षेत्र सिसवन मोड़ की है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस दल का गश्ती दल गश्ती करके वापस लौट रहा था। मोड़ के पास 4 लोग बैठे हुए थे। उन्होंने पुलिस को देखते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में एक सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई। 

मेरा मकसद विपक्ष को एकजुट करना, मैं PM पद का दावेदार नहीं : नीतीश

वहीं, एक ग्रामीण भी घायल हुआ है। जिसके इलाज के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल उसका सिवान के सदर अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं मामले में आगे की जांच जारी है।
Advertisement
Next Article