W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

बिहार : बेगूसराय में नाबालिग हिन्दू लड़की को लेकर भागा मुस्लिम शिक्षक, जांच में जुटी पुलिस

बिहार के बेगूसराय जिले में एक मुस्लिम शिक्षक पर नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने का आरोप लगा है।

11:30 PM Nov 25, 2022 IST | Desk Team

बिहार के बेगूसराय जिले में एक मुस्लिम शिक्षक पर नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने का आरोप लगा है।

बिहार   बेगूसराय में नाबालिग हिन्दू लड़की को लेकर भागा मुस्लिम शिक्षक  जांच में जुटी पुलिस
Advertisement
बिहार के बेगूसराय जिले में एक मुस्लिम शिक्षक पर नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने का आरोप लगा है। अधिकारी ने बताया कि, नाबालिग लड़की की उम्र 14 साल है। लड़की के परिजनों ने आशंका जताई है कि उनकी बेटी लव जिहाद का शिकार हो सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, नाबालिग लड़की के माता-पिता ने जिले के फुलवरिया थाने में शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों ने शिकायत में बताया कि 21 नवंबर को उनकी बेटी ट्यूशन गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। लड़की की मां ने कहा कि उनकी बेटी पिछले चार साल से मोहम्मद आमिर से ट्यूशन ले रही थी।
Advertisement
घर से एक लाख रुपए ले गए नाबालिग : लड़की की मां 
लड़की की मां ने आरोप लगाया है कि, शिक्षक ने मेरी नाबालिग बेटी को भगाने के लिए गुमराह किया। कोचिंग सेंटर अब बंद है। मुझे डर है कि वह मेरी बेटी को मार सकता है। उन्होंने आगे कहा कि मैं मोहम्मद आमिर के घर गई थी, लेकिन उसके पिता ने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मेरी नाबालिग बेटी उसके बेटे को एक लाख रुपये के साथ घर से ले गई।
आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा : पुलिस 
Advertisement
नाबालिग की मां ने कहा, बड़ी संख्या में हिंदू-मुस्लिम के मामले सामने आ रहे हैं। मेरी बेटी की जान को खतरा है। वह भी वैसे ही मारी जा सकती है जैसे दिल्ली में श्रद्धा को मारा गया था। फुलवरिया थाने के एसएचओ नवीन कुमार ने कहा कि, हमने मोहम्मद आमिर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×