Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बिहार एनडीए का हिसाब लेना हिसाब देना रैली 3 मार्च को

प्रधानमंत्री के आने का संकेत मिल चुका है। पटना के गांधी मैदान में एनडीए का आयोजित रैली ऐसी रैली होगी जो प्रदेश में 30-40 वर्षों में आयोजित नहीं हुई है।

06:57 PM Jan 27, 2019 IST | Desk Team

प्रधानमंत्री के आने का संकेत मिल चुका है। पटना के गांधी मैदान में एनडीए का आयोजित रैली ऐसी रैली होगी जो प्रदेश में 30-40 वर्षों में आयोजित नहीं हुई है।

पटना : बिहार एनडीए के तत्वावधान में 3 मार्च को गांधी मैदान में आयोजित हिसाब लेना हिसाब देना रैली में कांगेस का 55 वर्षों के शासनकाल का हिसाब मांगेगा। जदयू प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के आवास पर बिहार एनडीए घटक के संयुक्त प्रेसवार्ता में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि केन्द्र व राज्य की एनडीए सरकार देश एवं प्रदेश में विकास की लहर ला रहे हैं। वहीं विपक्ष झूठा अफवाह फैलाने में जुटे हैं। कांग्रेस 55 वर्षों तक देश के साथ धोखा देने का काम किया। वहीं केन्द्र की एनडीए सरकार पांच वर्षों में देश आर्थिक क्षेत्र में मजबूत किया है।

सामाजिक सदभाव, विकास, लॉ इन ऑर्डर, किसानों की समस्या, महिला सशक्तिकरण समेत अन्य सवालों पर काम किया गया। एनडीए की सरकार प्रमाण के साथ हिसाब देगी। उन्होंने कहा कि कोंग्रेस शासन में देश बिचौलियों के हाथों था वहीं केन्द्र में एनडीए की सरकार बनते ही भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाते हुए योजनाओं की राशि सीधे लाभुक के खाते मे पहुंचने लगी है। उन्होंने कहा कि बिहार में 15 वर्षों तक एक ही परिवार का शासन रहा। एनडीए की रैली में उन 15 वर्षों का हिसाब मांगते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 14 वर्षों के शासन का हिसाब दिया जायेगा। विपक्ष के महागठबंधन में प्रधानमंत्री का कोई उम्मीदवार ही नहीं है।

उम्मीदवार खोजने के लिए लालटेन लेकर कभी यूपी तो भी बंगाल जा रहे हैं। जदयू के प्रदेशअ ध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश मे जो विकास का काम हुआ है उसे लोकसभा चुनाव का आधार बनाया जायेगा। बिहार एनडीए की आयोजित रैली में समाज के हर तबका के लोग शामिल होंगे। एनडीए के नेता एवं कार्यकत्र्ता रैली को लेकर पंचायत स्तर तक कैम्पिग करेंगे। रैली में पंचायत स्तर के नेताओं को भीशामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा जायेगा।

लोजपा प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने रैली की जानकारी देते हुए कहा कि इस रैलनी में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान शरीक होंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत देश के सभी एनडीए नेता रैली में शामिल होने पटना पहुंचेगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी रैली में शामिल होने के लिए एनडीए के तरफ से आमंत्रण भेजा जायेगा। रैली को लेकर एनडीए नेताओं से हुई बातचीत में प्रधानमंत्री के आने का संकेत मिल चुका है। पटना के गांधी मैदान में एनडीए का आयोजित रैली ऐसी रैली होगी जो प्रदेश में 30-40 वर्षों में आयोजित नहीं हुई है।

Advertisement
Advertisement
Next Article