W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Bihar News: गिरिराज सिंह की मांग, अवैध मस्जिद व मदरसों पर तत्काल रोक लगाएं नीतीश कुमार

02:26 PM Dec 01, 2023 IST | Prateek Mishra
bihar news  गिरिराज सिंह की मांग  अवैध मस्जिद व मदरसों पर तत्काल रोक लगाएं नीतीश कुमार

Bihar News: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार में अवैध मस्जिद और मदरसों की तेजी से बढ़ रही संख्या को बिहार और देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए बहुत बड़ा खतरा बताते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

HIGHLIGHTS

  • नीतीश-लालू पर गिरिराज सिंह ने साधा निशाना 
  • 'बिहार में अवैध मस्जिद और अवैध मदरसों की बाढ़ हो गई है', बोले गिरिराज सिंह 
  • वैध मदरसों में विज्ञान की पढ़ाई शुरू करवानी चाहिए, गिरिराज सिंह की मांग 

गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में अवैध मस्जिद और अवैध मदरसों की बाढ़ हो गई है। बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में तो हालात और ज्यादा खराब हो गए हैं और इनकी वजह से केवल बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश की आंतरिक सुरक्षा को भी खतरा पैदा हो गया है और PFI भी वहां सक्रिय है। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि बिहार में मुसलमानों की आबादी 18 प्रतिशत है इसलिए इन अवैध मस्जिदों और मदरसों को तत्काल बंद करने के साथ ही वैध मदरसों में भी विज्ञान की पढ़ाई शुरू करवानी चाहिए और प्रगतिशील शिक्षा देनी चाहिए।

नीतीश कुमार-लालू यादव गठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि दोनों नेताओं को तुष्टिकरण की राजनीति को बंद करके अब बिहार और देश के हित और आंतरिक सुरक्षा के लिए पैदा होने वाले खतरे पर भी विचार करना चाहिए क्योंकि अगर ऐसा नहीं किया तो आने वाले सालों में बिहार के लोगों का धन और धर्म भी खतरे में पड़ जाएगा और इसके लिए दोषी नीतीश कुमार और लालू यादव होंगे।

 

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Prateek Mishra

View all posts

Advertisement
×