Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Patna के पाइप फैक्ट्री में लगी भीषण आग, करीब 2 करोड़ का हुआ नुकसान

01:01 PM Feb 05, 2024 IST | NAMITA DIXIT

बिहार (Bihar) की राजधानी पटना के एक पाइप फैक्ट्री में भीषण आग लगी।इस हादसे में करीब दो करोड़ के आसपास का नुकसान हुआ है। फतुहा औद्योगिक क्षेत्र स्थित भारत गैस बॉटलिंग प्लांट के पास की यह घटना है। रविवार की रात अगलगी की घटना हुई है।आग की तेज लपटों से प्लास्टिक पाइप के अगल-बगल की फैक्ट्रियां भी इसकी चपेट में आ गईं। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

इस घटना में दो करोड़ के आसपास का नुकसान हुआ

सूत्रों के मुताबिक, फैक्ट्री में आग लगने की घटना रात करीब 12 बजे की है। आग लगने के लगभग आधा घंटा बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। धीरे-धीरे लगभग 15 दमकल की गाड़ियां पटना से पहुंच गईं। रात के ढाई बजे तक दमकल की गाड़ियों के आने का सिलसिला जारी रहा। आग इतनी भयावह थी कि सोमवार की सुबह छह बजे तक फायर ब्रिगेड के कर्मी लग रहे। इस संबंध में पड़ोस की एक पाइप फैक्ट्री के मालिक अनिल कुमार ने बताया कि फैक्ट्री बड़ी है।इस घटना में दो करोड़ के आसपास का नुकसान हुआ है।

Advertisement

प्लास्टिक मैटेरियल होने के कारण आग ज्यादा बेकाबू हो गई

बताया जाता है कि फैक्ट्री में प्लास्टिक मैटेरियल होने के कारण आग ज्यादा बेकाबू हो गई। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर भारत गैस बॉटलिंग प्लांट होने के कारण भारत पेट्रोलियम के स्टाफ भी अलर्ट हो गए थे कि कहीं आग की चिंगारी गैस प्लांट तक न पहुंच जाए। ऐसा होता तो और बड़ी घटना हो सकती थी। मौके पर फायर ब्रिगेड के साथ फतुहा थाने की पुलिस और 112 की टीम मौजूद थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article