Bihar News: जहरीली शराब कांड के मास्टरमाइंड को दिल्ली से किया गिरफ्तार, 73 लोगों की गई थी जान
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बिहार के सारण में जहरीली शराब कांड से जुड़े मामलों में वांछित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसमें 73 लोगों की जान चली गई थी।
01:20 PM Dec 31, 2022 IST | Desk Team
Advertisement 
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बिहार के सारण में जहरीली शराब कांड से जुड़े मामलों में वांछित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसमें 73 लोगों की जान चली गई थी। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान सारण जिले के दोइला गांव निवासी राम बाबू महतो के रूप में हुई है।विशेष पुलिस आयुक्त रवींद्र सिंह यादव के अनुसार, क्राइम ब्रांच के इंटर-स्टेट सेल को सूचना मिली थी कि महतो दिल्ली में कहीं छिपा हो सकता है।
Advertisement 
नकली शराब बनाना और बेचना शुरू कर दिया
Advertisement 
यादव ने कहा, तकनीकी निगरानी और विशिष्ट जानकारी के आधार पर महतो को द्वारका से गिरफ्तार किया गया।उन्होंने कहा, उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आगे की कार्रवाई के लिए आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी बिहार पुलिस के साथ साझा की गई है।पुलिस ने कहा कि बिहार में शराबबंदी के कारण आरोपी ने जल्दी और आसानी से पैसा कमाने के लिए यह तरीका चुना और नकली शराब बनाना और बेचना शुरू कर दिया।
Advertisement 
कई लोगों के आंखों की रोशनी भी चली गई 
दरअसल, बीते दिनों बिहार में शराबबंदी होने के बावजूद भी अवैध तरीके से शराब बेची जा रही है।जहरीली शारब पिने के कारण कुल 73 लोगों की मौत हो गई थी।छपरा सदर अस्पताल में बुधवार रात 11 बजे के आसपास इलाज के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के आंखों की रोशनी जाने की खबरें भी सामने आ रह  रही हैं।

 Join Channel