Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

खेतों में पराली जलाने पर Nitish सरकार हुई सख्त

09:50 AM Dec 01, 2023 IST | NAMITA DIXIT
Bihar News

Bihar News: बिहार में अब खेतों में पराली जलाने के मामले में कृषि विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। सेटेलाइट के माध्यम से चिन्हित जिले के 64 किसानों का रजिस्ट्रेशन विभाग ने रद्द कर दिया है। बता दें ये सभी सेटेलाइट से खेतों में पराली जलाते पकड़े गये थे। बिहार (Bihar) किसानों का रजिस्ट्रेशन विभागीय पोर्टल पर रद्द करने को लेकर कृषि निदेशक ने डीएओ प्रवीण कुमार राय को पत्र भेजा है। कृषि निदेशक ने डीएओ को भेजे पत्र में कई प्रखंडों के करीब 64 किसानों की सूची भेजी है।

किसानों को कृषि योजनाओं से वंचित होना पड़ेगा

इसके साथ ही बगहा एक व मधुबनी के तीन-तीन, गौनाहा, बेतिया, योगापट्टी, नौतन, रामनगर, सिकटा के एक-एक, नरकटियागंज पिपरासी और लौरिया के दो-दो किसानों को खेतों में पराली जलाते हुए चिन्हित किया गया है। इन सभी किसानों के निबंधन को विभागीय पोर्टल पर रद्द किया जाएगा। इसके बाद इन किसानों को कृषि योजनाओं से वंचित होना पड़ेगा।

खेतों में पराली नहीं जलाने को लेकर जागरूक किया

पराली जलाते हुए पकड़े गये किसानों को अगले तीन साल तक कृषि विभाग की योजना से वंचित कर दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन रद्द होते ही कृषि विभाग के अनुदान सहित बीज, यंत्रीकरण समेत किसी भी योजना का लाभ ये किसान नहीं ले पाएंगे। प्रखंड बगहा दो के बीएओ राजकुमार ने बताया कि किसानों को खेतों में पराली नहीं जलाने को लेकर जागरूक किया जा रहा है।

उत्पादन पर भी पड़ रहा असर

खेतों में पराली जलाने से प्रदूषण फैल रहा है, वहीं खेतों की उर्वरा शक्ति भी कम हो रही है। खेतों में पराली जलाने के दौरान सूक्ष्म पोषक तत्व भी खत्म हो जाते हैं। इससे उत्पादन पर भी असर पड़ रहा है।

पराली जलाई तो विभाग कार्रवाई करेगा

Bihar News: किसान खेतों में पराली नहीं जलाएं, उसका प्रबंधन करें। पराली प्रबंधन के लिए उपकरणों पर 90 फीसदी अनुदान दिया जा रहा है। किसान इसका लाभ उठाएं। पराली प्रबंधन करने से खेतों की उर्वरा शक्ति भी बढ़ेगी। इसको लेकर कृषि कर्मी जागरूकता अभियान चला रहे हैं। इसके बावजूद पराली जलाई तो विभाग कार्रवाई करेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article