Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Bihar News: देर रत सड़कों पर निकले तेजस्वी यादव, रैन बसेरों का लिया जायजा

देश के कई जगहों पर ठंड बढ़ने लगी है। बढ़ती ठंड को देखते हुए उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मंगलवार की देर रात अचानक पटना की सड़कों पर निकल गए और रैन बसेरों में पहुंच कर जायजा लिया।

10:57 AM Dec 21, 2022 IST | Desk Team

देश के कई जगहों पर ठंड बढ़ने लगी है। बढ़ती ठंड को देखते हुए उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मंगलवार की देर रात अचानक पटना की सड़कों पर निकल गए और रैन बसेरों में पहुंच कर जायजा लिया।

देश के कई जगहों पर ठंड बढ़ने लगी है। बढ़ती ठंड को देखते हुए उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मंगलवार की देर रात अचानक पटना की सड़कों पर निकल गए और रैन बसेरों में पहुंच कर जायजा लिया। इस दौरान ठंड की रात में सड़क किनारे खुले आसमान के नीचे सो रहे लोगों से मुलाकात की और उन्हें कम्बल बांटे।तेजस्वी के साथ कई अधिकारी और तेजस्वी यादव की पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस बीच, तेजस्वी ने अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए।
Advertisement
रैन बसेरा में जाकर लोगों से मुलाकात की
आपको बता दें कि तेजस्वी अपने आवास से सीधे गांधी मैदान पहुंचे और वहां बनाए गए रैन बसेरा में जाकर लोगों से मुलाकात की फिर गांधी मैदान के चारों तरफ घूम कर लोगों को कंबल वितरित किया।तेजस्वी यादव ने कंकड़बाग, राजेंद्र नगर सहित कई इलाकों में लोगों को कंबल वितरित किया।कड़ाके की सर्दी से बचने के लिए सरकार ने रैन बसेरों और नि:शुल्क अस्थायी आश्रय स्थलों के इंतजाम किए हैं।उपमुख्यमंत्री इस दौरान सड़क के किनारे, पुल-फ्लाईओवर के नीचे कड़ाके के ठंड में सो रहे गरीबों को कंबल बांटे तथा उनसे मुलाकात कर अंक समस्याओं और अपेक्षाओं को जाना।
 आश्रय स्थलों की लगातार संख्या बढ़ रही है
उपमुख्यमंत्री ने रैन बसेरों का लाभ पाने के लिए प्रक्रिया को एकदम सरल बनाने के अधिकारियों को निर्देश दिए तथा जिससे अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।तेजस्वी ने फ्लाईओवर के नीचे खाली पड़े जगह में महिलाओं के लिए अलग नि:शुल्क अस्थाई स्थल बनाने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए।उन्होंने रिक्शा, ठेलों अथवा अन्य वाहनों की सुरक्षा को लेकर चिंता में इन आश्रय स्थलों का लाभ नहीं ले पा रहे हैं, उनके लिए अलग से व्यवस्था करने तथा आश्रय स्थलों की लगातार संख्या बढ़ाई जा रही है।
Advertisement
Next Article