W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Bihar News: उमेश कुशवाहा को फिर मिला मौका, बने रहेंगे जदयू की बिहार इकाई के अध्यक्ष

जनता दल (यूनाइटेड) की बिहार इकाई के अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित पार्टी के विभिन्न शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में फिर से जदयू प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

07:52 PM Nov 27, 2022 IST | Desk Team

जनता दल (यूनाइटेड) की बिहार इकाई के अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित पार्टी के विभिन्न शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में फिर से जदयू प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

bihar news  उमेश कुशवाहा को फिर मिला मौका  बने रहेंगे जदयू की बिहार इकाई के अध्यक्ष
Advertisement
जनता दल (यूनाइटेड) की बिहार इकाई के अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित पार्टी के विभिन्न शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में फिर से जदयू प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुए।जदयू के शीर्ष नेता नीतीश कुमार ने कुशवाहा को सर्वसम्मति से लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए चुने जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
Advertisement
वैशाली जिले के पूर्व विधायक कुशवाहा को पिछले साल तब पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था जब जदयू के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह ने अनुरोध किया था कि उनके खराब स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें संगठनात्मक जिम्मेदारी से मुक्त किया जाए।
कुर्मी-कोईरी जनाधार को एकजुट करने का प्रयास
जनवरी 2021 में कुशवाहा को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किये जाने को 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में जदयू के उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं करने बाद नीतीश कुमार द्वारा ‘‘लव-कुश’’ (कुर्मी-कोईरी) जनाधार को मजबूत करने के प्रयास के रूप में देखा गया था।नीतीश कुमार ने अपनी ‘सोशल इंजीनियरिंग’ के तहत कोईरी जाति से आने वाले अपने पूर्व सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएसपी का जदयू में विलय करने के साथ ही उन्हें पार्टी के संसदीय बोर्ड का प्रमुख बनाया था। साथ ही जदयू द्वारा कुशवाहा को बिहार विधान परिषद का सदस्य भी बनाया गया था।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×