IndiaWorldDelhi NCRUttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir BiharOther States
Sports | Other GamesCricket
HoroscopeBollywood KesariSocialWorld CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

बिहार में अब लोग फेसबुक के जरिए एसपी से करेंगे सीधे शिकायत

12:26 PM Sep 02, 2023 IST
Advertisement
बिहार में अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने लोगों को शिकायत करने के लिए सीधे जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के दरवाजे खोल दिए हैं। बिहार के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों संबंधित पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को लोगों से सीधे संवाद करने के निर्देश दिए हैं।पीड़ित एसपी को अपनी समस्या बताएगा और निजात के लिए किए जाने वाले कार्यों की जानकारी लेगा और उनके निस्तारण के तरीके के बारे में बातचीत करेगा।
पुलिस मुख्यालय ने दी बड़ी जानकारी 
पुलिस मुख्यालय के मुताबिक, पहले चरण में यह सुविधा पटना, दरभंगा, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, कटिहार, गोपालगंज जिलों में जन आधारित, तकनीकी आधारित थीम पर संवाद शुरू किया गया है।बताया जाता है कि इसकी सफलता के बाद अन्य जिलों में इसकी शुरुआत की जाएगी। वर्तमान में जन शिकायतों की सुनवाई को लेकर जिला से लेकर पुलिस मुख्यालय में सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इसमें दोपहर 12 से 1 बजे तक अब तकनीकी माध्यम से जन शिकायत सुनी जायेगी।
वीडियो कांफ्रेस और फेसबुक लाइव पर उपलब्ध सुविधा 
फिलहाल यह सुविधा वीडियो कांफ्रेस और फेसबुक लाइव पर उपलब्ध है। इसके साथ जिन लोगों को फेसबुक का अनुभव नहीं है, वो वीसी के जरिए शिकायत दर्ज करेंगे इसके लिए उन्हें जिले में थाना एसडीपीओ कार्यालय जाकर पहले रजिस्ट्रेशन कराएंगे। फिर उन्हें स्लॉट दिया जाएगा। जिस दिन का स्लॉट दिया जाएगा, उस दिन थाने आना होगा। उसके बाद वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से अपनी समस्याओं की जानकारी दे सकेंगे।
Advertisement
Next Article