India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

रालोजद के युवा प्रदेश महासचिव उत्सव सिंह को छपरा में अपराधियों ने गोलियों से भुना : कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश

08:03 PM Dec 24, 2023 IST
Advertisement

राष्ट्रीय लोक जनता दल युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव व सारण जिले के गरखा प्रखंड अंतर्गत भैसमारा गाँव निवासी उत्सव सिंह पर छपरा में अपराधियों ने दिनदहाड़े गोलियों से गंभीर रूप से घायल कर दिया| जिसका ईलाज पटना के रुबन अस्पताल में चल रहा है, अभी वो जिंदगी और मौत के बिच जूझ रहे है| पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारत सरकार के पूर्व मंत्री श्री उपेन्द्र कुशवाहा ने बिहार के डी.जी.पी से अविलम्ब अपराधियों के गिरफ्तारी की मांग की है| पार्टी के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बिहार में गुंडा राज चरम सीमा पर है| बिहार सरकार विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है| रालोजद इस घटना की घोर निंदा करती है| साथ ही बिहार के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा एवं युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु पटेल ने बिहार के मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की है|

Advertisement
Next Article