India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Bihar : गंगा में डूबने से 5 युवक की मौत, गोताखोरों ने शवों को बाहर निकाला

06:02 AM May 21, 2024 IST
Advertisement

Bihar News : बिहार के बेगूसराय में गंगा नदी में डूबने से 5 लोगों की मौत। गंगा किनारें मुंडन संस्कार करने के बाद 6 लोग गंगा में नहा रहे थे। जिसमें से 5 की डूबने से मौत हो गई और एक युवक को बचा लिया गया। नदी से सभी के शवों को स्थानीय गोताखोरों की मदद से निकाल लिया गया है। हादसे से इलाके में हड़कंप का माहौल। यह मामला चकिया थाना क्षेत्र के उत्तरदायिनी सिमरिया गंगा घाट की है। बताया गया है कि बरौनी के रहने वाले राजू साह के बेटे का सोमवार को मुंडन संस्कार था। इसी मुंडन में शामिल होने के लिए उसके परिजन और अन्य लोग सिमरिया गए थे।

मुंडन के बाद 6 युवक काफी गहरे पानी में नहाने चले गए, इस दौरान एक युवक डुबने लगा। एक युवक को बचाने सभी दोस्त चले गए। जिसके कारण पांचों की डूबने से मौत हो गई। जबकि, एक युवक को गोताखोरों ने बचा लिया। मृतकों में सोनू साह के दो पुत्र रोहित कुमार और उसका भाई बाबू साहब के साथ ही चंदन राम का पुत्र कर्तव्य कुमार, प्रकाश मिश्रा का पुत्र ओम मिश्रा और अधिक साह का पुत्र अजय कुमार शामिल है।

बेगुसराय के चकिया पुलिस स्टेशन के एसआई पवन कुमार सिंह ने कहा, कुछ लोगों के नदी में डूबने की सूचना मिली थी, उनके परिवार के सदस्य भी उन्हें बचाने के लिए नदी में गए लेकिन वे भी डूब गए। 4 शव बरामद किए गए और 1 व्यक्ति को बचा लिया गया लेकिन बाद में उसकी भी मौत हो गई।

https://www.punjabkesari.com/wp-content/uploads/2024/05/ssstwitter.com_1716251279795.mp4

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article