Aaj Ka Mausam 02 June 2026: गर्मी पर लगेगा ब्रेक! Delhi-UP समेत 17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें ताजा वेदर अपडेट
Aaj Ka Mausam 02 June 2026: जून महीने की शुरुआत ठंडे मौसम से हुई है। फ़िलहाल कई राज्यों में लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है। इस बार प्री-मानसून का असर सामान्य वर्षों की तुलना में काफी ज्यादा मजबूत दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, उत्तराखंड, राजस्थान समेत 17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी राज्यों में बारिश और तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। आइए जानते हैं आज आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।
Rain Alert: इन राज्यों में होगी बारिश
मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर भारत, पूर्वी भारत और कुछ दक्षिणी राज्यों में अचानक मौसम बिगड़ने की चेतावनी जारी की है। दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, झारखंड, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल सहित पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर में मौसम का मिजाज बदलेगा। इसके अलावा तमिलनाडु, केरल और अरुणाचल प्रदेश में भी आंधी-पानी की संभावना है। विभाग ने कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी आशंका जताई है, जिससे फसलों को भारी नुकसान हो सकता है।
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश

दिल्ली और उससे सटे नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में मौसम बदलने वाला है। कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बारिश के बाद से तापमान में गिरावट आएगी, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।
Uttar Pradesh Weather: 63 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में भी कुछ दिनों से मौसम का मिज़ाज बदला हुआ है। सहारनपुर, मेरठ, आगरा, कानपुर, अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर और झांसी सहित कई जिलों में बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने 63 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
Bihar Weather: बिहार में मौसम के दो रूप

बिहार में मौसम के दो रूप देखने को मिल रहे हैं। एक तरह कई जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात की संभावना है। वहीं दूसरी तरफ दक्षिण और पश्चिम बिहार के कुछ जिलों में गर्मी मुश्किलें बढ़ा सकती है। आज राजधानी पटना, भागलपुर और मुंगेर समेत 11 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं गया, नेवादा, अररिया समेत 9 जिलों में भीषण गर्मी पड़ सकती है।
Temperature Forecast For 11 Cities: आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
|---|---|---|
| दिल्ली (Delhi) | 37°C | 26°C |
| पटना (Patna) | 39°C | 29°C |
| जयपुर (Jaipur) | 36°C | 27°C |
| मुंबई (Mumbai) | 33°C | 29°C |
| रांची (Ranchi) | 34°C | 24°C |
| चेन्नई (Chennai) | 36°C | 29°C |
| नैनीताल (Nainital) | 26°C | 19°C |
| लखनऊ (Lucknow) | 37°C | 28°C |
| भोपाल (Bhopal) | 34°C | 26°C |
| कोलकाता (Kolkata) | 37°C | 29°C |
| शिमला (Shimla) | 27°C | 18°C |

Join Channel