India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Bihar: भाजपा के Awadhesh Narayan Singh होंगे बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति

10:29 PM Jun 20, 2024 IST
Advertisement

भाजपा के वरिष्ठ नेता अवधेश नारायण सिंह(Awadhesh Narayan Singh) को बृहस्पतिवार को बिहार विधान परिषद का कार्यवाहक सभापति नियुक्त किया गया।

Awadhesh Narayan Singh होंगे कार्यकारी सभापति

भाजपा के वरिष्ठ नेता अवधेश नारायण सिंह(Awadhesh Narayan Singh) को बृहस्पतिवार को बिहार विधान परिषद का कार्यवाहक सभापति नियुक्त किया गया।बिहार विधान परिषद् सचिवालय से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उच्च सदन के सभापति के दायित्व के निर्वहन के लिए कार्यकारी सभापति के रूप में अवधेश नारायण सिंह को नियुक्त किया है। यह उनका तीसरा कार्यकाल होगा।

भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं अवधेश नारायण सिंह

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी के देवेश चंद्र ठाकुर के सीतामढी जिला से सांसद चुने जाने के कारण सभापति का पद रिक्त हो गया था।सिंह का पहला कार्यकाल आठ अगस्त, 2012 से आठ मई 2017 तक तथा दूसरा कार्यकाल 16 जून, 2020 से 25 अगस्त, 2022 तक रहा था। वह 2008 में बिहार सरकार में श्रम संसाधन मंत्री भी बनाए गए थे।ठाकुर ने 14 जून को बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article