India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Bihar AQI: बिहार की हवा हुई जहरीली, भागलपुर का AQI 419 दर्ज

12:51 PM Jan 30, 2024 IST
Advertisement

Bihar AQI: बिहार की हवा में जहर घुल गया है। यह राज्य बहुत प्रदूषित दर्ज हुआ है। सोमवार को बिहार का भागलपुर सबसे प्रदूषित शहर बना रहा, यदि यहाँ AQI लेवल की बात करें तो, AQI 419 रिकार्ड किया गया। वहीं राजधानी पटना में AQI 351पहुंचा। वहीं अन्य जिलों जैसे आरा, छपरा, सासाराम, राजगीर, सहरसा एवं अररिया भी प्रदूषित शहर बने रहे।

बिहार प्रदूषण नियंत्रण पार्षद अध्यक्ष डीके शुक्ला ने बताया कि, वातावरण में नमी बढ़ गई है जिससे प्रदूषण बढ़ा है। प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए पार्षद लगातार कार्यरत है। पर्यावरणविदों के अनुसार जैसे ही मौसम में गर्म होने लगेगा प्रदूषण खत्म होने लगेगा।

प्रदूषण से बचकर रहने की सलाह

बिहार में प्रदूषण बढ़ना वहां के लोगों के लिए एक चिंता का विषय है। राज्य चिकित्सकों ने लोगों को इस दौरान बच कर रहने की सलाह दी है और प्रदूषित जगहों पर न जानें के लिए कहा। प्रदूषण बढ़ने की वजह से राज्य में लोगों को कई गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है उन्हें BP सहित कई बीमारियां हो सकती हैं। इससे एलर्जी होने का भी खतरा हो सकता है। भागलपुर में AQI 419 रहा तो वहीं सहरसा में 364, छपरा में 353, पटना में 351, अररिया में 339, आरा में 336, राजगीर में 328 और सासाराम मर 301AQI रहा। वहीं सबसे कम AQI मुजफ्फरपुर में 262, बिहारशरीफ में 244, कटिहार में 242, हाजीपुर में 214, गया में 211, मोतिहारी में 185, अरेराज में 178 और सिवान में 137 AQI दर्ज हुआ।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article