India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Bihar: नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, दुर्घटना में मदद करने वाले को मिलेंगे 10 हजार रुपये

02:59 AM Aug 09, 2024 IST
Advertisement

Bihar: बिहार में हो रही लगातार दुर्घटनाओं को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला। बढ़ते सड़क हादसे को देखते हुए नीतीश सरकार ने घायल व्यक्ति की मदद करने वालों को पहले 5000 प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की थी, लेकिन अब उसे बढ़ाकर 10 हजार रुपये कर दिया गया है। सड़क हादसों में कई लोग अपनी जान गंवा देते हैं। कई बार घायलों को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जाता, जिससे उनकी जान चली जाती है। लोग डरते हैं कि कहीं इस तरह के मामले में फंस ना जाएं इसलिए लोग मदद करने से कतराते हैं।

हालांकि, कई बार हादसे के जिम्मेदार वाहन चालक भी डर के मारे घायल को छोड़कर भाग जाते हैं। ऐसे हालात से निपटने और लोगों को घायलों की मदद के लिए प्रेरित करने के लिए सरकार इस तरह की कई योजनाएं चला रही है।

मदद करने वालों को मिलेगा 10 हजार

शीला मंडल ने कहा कि जो लोग दुर्घटनाग्रस्त हुए लोगों को अस्पताल पहुंचने में उनकी मदद करते हैं। वो लोग इंसानियत को भी जिंदा रखने में भूमिका निभाते हैं। हम लोग भी ऐसे लोगों को विभाग की तरफ से सर्टिफिकेट देते हैं। पहले ये राशि 5000 थी, अभी इसे बढ़कर 10000 रुपए किया गया है। उन्होंने ये भी बताया कि गुड गवर्नेंस के तहत चलाई जा रही इस पहल को केंद्र सरकार की तरफ से भी अडॉप्ट किया गया है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article