Bihar Encounter News: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार का बिहटा, 62 राउंड चली गोलियां, एनकाउंटर में 1 बदमाश समेत 3 पुलिसकर्मी घायल
बिहार के पटना से सटे बिहटा एनकाउंटर में गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा है जहां पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दोनों तरफ से 62 राउंट गोलियां चली है जिसमें एक आरोपी घायल हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्तिकय कुमार शर्मा के अनुसार, यह मुठभेड़ तब हुई जब पुलिस की एक टीम ने नाव पर सवार अपराधियों को रोका। इस घटना में शामिल अपराधी नाव पर अवैध गतिविधियों में शामिल थे।
62 राउंड चली गोलियां
पुलिस ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया लेकिन दोनों तरफ से झड़प और गोलीबारी शुरू हो गई जिसमें एक अपराधी घायल हो गया, और तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए। घायल अपराधी की पहचान अनीश कुमार के रूप में हुई है और एसएसपी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान अपराधियों ने 40 राउंड गोलियां चलाईं और पुलिस ने 22 राउंड गोलियां चलाईं।
भारी मात्रा में हथियार जब्त
एसएसपी शर्मा ने कहा कि एनकाउंटर में घायल हुआ बदमाश पहले भी कई मामलों में शामिल रहा हैं। पिछले साल एक एके-47 बरामद की गई थी। इस बार भी भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। बता दें कि पुलिस की मुठभेड़ के बाद भारी मात्रा में हथियार जब्त किए गए हैं, जिनमें एक देसी राइफल, एक देसी कार्बाइन, दो देसी पिस्तौल, एक देसी कट्टा और लगभग 25 राउंड गोला-बारूद शामिल हैं।

Join Channel