W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Bihar: वैशाली में बाढ़ के पानी में पलटी नाव, 4 लोग लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

03:07 AM Sep 20, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat
bihar  वैशाली में बाढ़ के पानी में पलटी नाव  4 लोग लापता  सर्च ऑपरेशन जारी
Advertisement

Bihar: बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा हुआ है। यहां सोनपुर के जैतिया के पास बाढ़ के पानी में नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 16 लोगों में से 4 लोग लापता है। घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए है। अंधेरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन में काफी परेशानी हो रही है। घटना गुरुवार देर शाम की है।

Highlight : 

  • बिहार के वैशाली में नाव पलटने से 4 लोग लापता
  • करंट लगने से नाव पर सवार 2 लोग घायल
  • SDRF की टीम और स्थानीय गोताखोर तलाश में जुटे

काम से घर लौट रहे थे यात्री

यह हादसा तब होता है जब सभी लोग अपने दैनिक कामकाज के बाद ड्यूटी से घर की तरफ वापस लौट रहे होते है। तभी नाव पर सवार एक व्यक्ति को उतारने के लिए नाव को साइट करने जा रहा था कि तभी बिजली के हाई टेंशन तार जो पानी से थोड़ा ऊपर उसके संपर्क में आने से नाव में सवार एक व्यक्ति झुलस जाता है और एक रेल यात्री कमलेश्वर राय भी जख्मी हो जाता है। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी से नाव गहरे पानी में पलट जाती है, जिससे नाव पर सवार सभी लोग पानी में गिर जाते है।

करंट लगने से मची अफरा-तफरी

नाव में सवार कुछ लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाई जबकि अभी भी 4 लोग लापता है। जिनकी तलाश जारी है। वहीं, हादसे में घायल भूषण प्रसाद ने बताया कि अचानक करंट का झटका लगा और नाव पलट गया। पानी के नीचे भी एक तार था जिसके कारण वह जख्मी हुए फिर भी तैरकर बाहर निकले हालांकि उनका पुत्र मुकेश का भी पता नहीं चल सका है। नाव पर सवार रेल कर्मी संतोष कुमार राय ने बताया कि नाव पर 15 से 16 लोग थे नाव पर सवार एक लड़के को उतारने में नाव दूसरी दिशा में रुकी थी। जिसके बाद यह हादसा हुआ।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×