India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Bihar: नवादा में दबंगों ने 80 से अधिक घरों में लगाई आग, 10 आरोपी गिरफ्तार

12:23 AM Sep 19, 2024 IST
Advertisement

Bihar: बिहार के नवादा जिले में महादलित बस्ती में दबंगों ने 80 से अधिक झोपड़ियों को आग के हवाले कर दिया है। घटना के दौरान घर में रह रहे लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। आग की चपेट में कई मवेशियों के भी जलकर मरने की सूचना है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा। वहीं आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को नियंत्रण करने में जुटी।

मौके पर पहुंचे नवादा DSP

मौके पर नवादा डीएसपी अनोज कुमार एवं एसडीओ अखिलेश प्रसाद समेत कई थाने की पुलिस पहुंची। स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। पुलिस लोगों का समझाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। किन वजहों से आग लगायी गयी, इस बारे में प्रशासन अभी कुछ भी नहीं कह रहा है। मिली जानकारी के अनुसार घटना भूमि विवाद से जुड़ा है।

भूमि विवाद के कारण हुई घटना

घटना के पीछे का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि वह विगत कई दशकों से यहां रह रहे हैं। जमीन बिहार सरकार की है और इस जमीन पर भू माफियाओं की नजर है। कुछ दिनों से भू-माफिया सरकारी जमीन को बेच भी रहे थे। इसी का विरोध करने पर आज बड़ी संख्या में दबंग दलित बस्ती में पहुंच गये और गांव में फायरिंग करने लगे। जिससे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया। जाते-जाते दबंगों ने गांव में करीब दो दर्जन से अधिक घरों को आग के हवाले कर दिया। जिसमें कुछ मवेशी भी बुरी तरह झुलस गये।

कई मवेशिए आग से झुलसे

आग लगने की सूचना पर मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंची। लेकिन, तबकक कई झोपड़ियां जलकर खाक हो चुकी थी। दमकल की गाड़ियां जली हुई झोपड़ियों की आग बुझाने में लगी थी। कई घरों के सभी सामान समेत जलकर राख हो गये। अगलगी की इस घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गयी। इस घटना के बाद सैकड़ों परिवार बेघर होकर रोड पर आ गए।

घटना में 10 आरोपी गिरफ्तार

घटना को लेकर नवादा डीएम ने बताया कि अभी फिलहाल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और ग्रामीणों के बयान के आधार पर लोगों की शिनाख्त की जा रही है। फिलहाल बड़ी संख्या में जिला प्रशासन एवं पुलिस की टीम मौके पर कैंप कर रही है। वहीं आग को पूरी तरह से बुझा लिया गया है। वही सुरक्षा के मद्देनजर मजिस्ट्रेट एवं भारी संख्या में पुलिस की तैनाती दलित बस्ती में कर दी गयी है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article