India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Bihar: शुरू हुआ दलाईलामा का तीन दिवसीय प्रवचन

02:57 PM Dec 29, 2023 IST
Advertisement

आज Bihar के बोधगया जिले के कालचक्र मैदान में बौद्धों के शीर्ष धर्मगुरु दलाईलामा के तीन दिवसीय प्रवचन की शुरुआत हुई।

Highlights:

दलाईलामा के प्रवचन को सुनने के लिए विश्व के लगभग 50 देश के हजारों बौद्ध धर्मगुरु एव श्रद्धालु शामिल हुये। इसे लेकर सुरक्षा के कड़ प्रबंध किए गए थे। कालचक्र मैदान के चारों तरफ पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं धर्मगुरु के प्रवचन को श्रीलंकाई, तिब्बती, जापानी, कंबोडिया, हिंदी सहित कई भाषाओं में प्रसारित किया जा रहा है।

कार्यक्रम को लेकर कालचक्र मैदान में भव्य पंडाल बनाया गया है, जहां पंडाल के मंच पर विराजमान होकर धर्मगुरु दलाईलामा ने तिब्बती भाषा में विशेष प्रार्थना की। इसके बाद प्रवचन का कार्यक्रम शुरू हुआ।

दलाईलामा ने श्रद्धालुओं को विश्व शांति के लिए विशेष प्रवचन दिया।प्रवचन के दौरान धर्मगुरु दलाईलामा ने बौद्ध अनुयायियों से कहा कि कभी भी नकारात्मक सोच नही रखे, सभी लोग एक दूसरे की मदद करे, जिससे पूरे विश्व मे भाईचारे का माहौल पैदा हो। पूरे विश्व में शांति बनी रहे, इसके लिए भगवान बुद्ध के संदेशों को आत्मसात करें। बुद्ध के बताएं मार्ग पर चलकर ही पूरे विश्व में शांति लाई जा सकती है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article