W3Schools
Advertisement

दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों की चिंता होगी कम! 150 स्पेशल बसें चलाएगा परिवहन निगम

Bihar-Delhi Bus Service on Diwali Chhath Puja: दिवाली और छठ के दौरान बिहार लौटने वाले यात्रियों की परेशानी कम करने के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम करीब 150 अंतर्राज्यीय स्पेशल बसें चलाएगा। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी समेत कई राज्यों से बसें बिहार आएंगी। 76 बसें पटना पहुंच चुकी हैं। इनमें एसी-नॉन एसी बसों के साथ सीसीटीवी और चार्जिंग जैसी सुविधाएं होंगी।
02:01 PM Sep 02, 2026 IST | Amit Kumar
Bihar-Delhi Bus Service on Diwali Chhath Puja: दिवाली और छठ के दौरान बिहार लौटने वाले यात्रियों की परेशानी कम करने के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम करीब 150 अंतर्राज्यीय स्पेशल बसें चलाएगा। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी समेत कई राज्यों से बसें बिहार आएंगी। 76 बसें पटना पहुंच चुकी हैं। इनमें एसी-नॉन एसी बसों के साथ सीसीटीवी और चार्जिंग जैसी सुविधाएं होंगी।
दिवाली छठ पर बिहार जाने वालों की चिंता होगी कम  150 स्पेशल बसें चलाएगा परिवहन निगम
Bihar-Delhi Bus Service on Diwali Chhath Puja (AI Generated)

Bihar-Delhi Bus Service on Diwali Chhath Puja: दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों के दौरान  बिहार जाने वाली ट्रेनों में टिकट की मारामारी अभी से शुरू हो गई है। दरअसल, दूसरे राज्यों में रहने वाले लाखों बिहारियों के लिए हर साल त्योहार के समय घर लौटना बड़ी चुनौती बन जाता है। ट्रेनों में लंबी वेटिंग और भीड़ के बीच यात्रियों को काफी परेशानी होती है।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,  इस समस्या को देखते हुए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने तैयारी शुरू कर दी है। निगम दूसरे राज्यों से बिहार आने वाले यात्रियों के लिए करीब 150 अंतर्राज्यीय स्पेशल बसें चलाने की योजना बना रहा है। इनमें AC और नॉन-AC दोनों तरह की बसें शामिल होंगी।

Advertisement

दिल्ली से लेकर झारखंड तक चलेगी बस सेवा

  • त्योहारी सीजन में इन बसों का संचालन बिहार के लिए प्रमुख रूटों पर किया जाएगा।
  • इनमें दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड के कई शहर शामिल हैं।
  • बाहर रहने वाले बिहारियों को त्योहार के समय घर पहुंचने के लिए ट्रेन के अलावा एक और ऑप्शन  मिल सकेगा।
  • खासकर दिल्ली, हरियाणा और पंजाब जैसे राज्यों में रहने वाले यात्रियों को इन बसों से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
  • परिवहन विभाग ने 1 सितंबर 2026 को इन स्पेशल बसों की तैयारियों की जानकारी दी।
  • करीब 150 बसों में से 76 बसें पटना पहुंच चुकी हैं। इनमें 73 नॉन-एसी और 3 एसी बसें शामिल हैं।
  • निगम की योजना बाकी बसों को भी जल्द सेवा में शामिल करने की है, ताकि त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को संभाला जा सके।

बिहार के इन शहरों से मिलेगी कनेक्टिविटी

  • इन बसों को यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
  • हर  बस में करीब 50 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होगी। यात्रियों को आरामदायक सफर देने के लिए पुशबैक सीटें लगाई गई हैं।
  • इसके अलावा बसों में सीसीटीवी कैमरे और मोबाइल चार्जिंग पॉइंट जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।
  • AC बसों को प्रमुख अंतर्राज्यीय रूटों पर प्राथमिकता के साथ चलाने की योजना है।
  • बताया गया है कि इन बसों को टाटा मोटर्स से करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से खरीदा गया है।
  • स्पेशल बसों की सेवाएं बिहार के कई प्रमुख शहरों से जोड़ी जाएंगी।
  • इनमें पटना, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, गया और मधुबनी जैसे शहर शामिल हैं।
  • इससे अलग-अलग जिलों में जाने वाले यात्रियों को अपने घर के नजदीक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।
  • त्योहारों के दौरान ट्रेन टिकट नहीं मिलने पर यात्री इन बसों का ऑप्शन  चुन सकेंगे।

हरियाणा और यूपी के लिए परमिट की तैयारी

  • बस सेवा शुरू करने के लिए अलग-अलग राज्यों से रूट परमिट की प्रक्रिया भी जारी है।
  • हरियाणा के साथ हुए द्विपक्षीय समझौते के तहत अंबाला, गुरुग्राम, पानीपत और सोनीपत जैसे शहरों के लिए बसें चलाने की तैयारी है।
  • उत्तर प्रदेश के पुराने बस रूट परमिट के नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
  • वहीं, दिल्ली के लिए परमिट की प्रक्रिया अंतिम चरण में बताई जा रही है।
  • इसके अलावा पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल के साथ भी बस संचालन को लेकर बातचीत जारी है।

हर साल त्योहारों पर चलती हैं स्पेशल बसें

बिहार सरकार की ओर से त्योहारों के दौरान बाहर रहने वाले लोगों की सुविधा के लिए हर साल विशेष बसों का संचालन किया जाता है। दिवाली और छठ के समय बिहार लौटने वाले यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है।

Advertisement

ऐसे में इस बार करीब 150 अंतर्राज्यीय बसें चलाने की तैयारी को यात्रियों के लिए राहत के तौर पर देखा जा रहा है। इन बसों के संचालन से ट्रेन टिकट की कमी और भीड़ के बीच बिहार आने वाले लोगों को यात्रा का एक अतिरिक्त विकल्प मिल सकेगा।

यह भी पढ़ें: बिहार में शिक्षकों का डिजिटल आंदोलन, 7वें वेतनमान को लेकर उठाई मांग

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×