India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Bihar: अस्पताल में डॉक्टर ने किया दुष्कर्म का प्रयास, बचाव में महिला कर्मचारी ने काटा प्राइवेट पार्ट

03:36 AM Sep 13, 2024 IST
Advertisement

Bihar: बिहार के समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में डॉक्टर और उसके दोस्तों की तरफ से एक महिला कर्मचारी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करता है। इस दौरान महिला कर्मचारी अपने बचाव में डॉक्टर के प्राइवेट पार्ट को ब्लेड से काट दिया। पुलिस ने दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोप में डॉक्टर और उसके दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

Highlights:

महिला कर्मचारी के साथ दुष्कर्म की कोशिश

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन आरबीएस हेल्थ केयर सेंटर में बुधवार की रात सेंटर के संचालक डॉक्टर संजय कुमार अपने दो अन्य साथियों साथ शराब के नशे में अस्पताल की एक महिला कर्मचारी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। इस पर अपना बचाव करते हुए महिला कर्मचारी ने ब्लेड से चिकित्सक के प्राइवेट पार्ट को काट डाला। पुलिस ने बताया कि इसके बाद महिला कर्मचारी क‍िसी तरह अस्पताल से भाग गई और इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने दर्ज किया केस

समस्तीपुर के अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार पांडेय ने गुरुवार को बताया कि महिला कर्मचारी के बयान पर मुसरीघरारी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर इस मामले में आरोपी चिकित्सक और उसके दोनों सा‍थि‍यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोप‍ियों की पहचान डॉक्टर संजय कुमार, सुनील गुप्ता और अवधेश कुमार के रूप में कई गई है। घटनास्थल से शराब भी बरामद की गई है। घायल आरोपी का इलाज कराया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article