For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मुजफ्फरपुर में बाढ़ का कोहराम, हजारों लोग संपर्क से कटे, स्कूल और घर जलमग्न

07:54 AM Jul 15, 2024 IST | Aastha Paswan
मुजफ्फरपुर में बाढ़ का कोहराम  हजारों लोग संपर्क से कटे  स्कूल और घर जलमग्न

Bihar: बिहार के मुजफ्फरपुर में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। भीषण बारिश से स्कूलों, रास्तों और घरों में पानी ही पानी भरा हुआ है। पढ़ाई-लिखाई, आवाजाही और खाना-पीना सब तरह से डग्गामारी के भरोसे चल रहा है।

Highlights

  • मुजफ्फरपुर में बाढ़ जैसे हालात
  • स्कूलों, रास्तों और घरों में पानी ही पानी 

बागमती नदी में तेजी से बढ़ा

बागमती नदी में तेजी से बढ़ते जलस्तर के कारण बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की 18 पंचायतों के सैकड़ों घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। इस कारण उन पंचायतों के लाखों लोगों का संपर्क प्रखंड मुख्यालय और जिला मुख्यालय से टूट गया है, जिससे काफी परेशानी हो रही है। पीपापुल के दोनों तरफ भी पानी बढ़ गया है। उन इलाकों के कई स्कूलों में बाढ़ का पानी भर गया है, जिससे सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है।

पानी में डूबे घर और स्कूल

"जब बागमती नदी में पानी बढ़ता है, तो स्कूल में इस तरह की बाढ़ आ जाती है। हम समय पर स्कूल पहुंच गए थे और बच्चे भी समय पर पहुंच गए थे, लेकिन घुटनों तक पानी भरा हुआ है। हमने अधिकारियों को स्थिति से अवगत करा दिया है और बच्चों की छुट्टी कर दी है। हम अधिकारियों के अगले आदेश के अनुसार आगे बढ़ेंगे," शनिवार को एक स्कूल कर्मचारी ने कहा।

बर्री और बसघट्टा पंचायतों के घरों में पानी



बर्री और बसघट्टा पंचायतों के सैकड़ों से ज्यादा घरों में भी पानी घुस गया है। वहीं, गंगिया से बकुची चौक तक पश्चिमी बागमती नदी के पुराने तटबंध पर तेजी से भूमि कटाव हो रहा है। बाढ़ प्रभावित एक ग्रामीण ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा, "हम पानी में खाना बना रहे हैं, बच्चे भूखे मर रहे हैं, घर में पानी भरा हुआ है, सांपों से डर लगता है, लेकिन हमारे पास कोई विकल्प नहीं है। प्रशासन की ओर से कोई भी व्यक्ति यहां नहीं आया है।" एक अन्य ग्रामीण ने कहा, "चार दिनों से बाढ़ का पानी हमारे घर में घुसा हुआ है। हमारा चूल्हा डूब गया है, किसी तरह हम बच्चों की भूख मिटाने के लिए खाना बना रहे हैं। बाढ़ के दौरान हर साल यही स्थिति होती है।

(Input From ANI)

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×