For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Bihar News: आरा में शिक्षक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, स्कूल से लौटने पर बदमाशों ने किया अटैक

02:28 AM Jul 17, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat
bihar news  आरा में शिक्षक पर ताबड़तोड़ फायरिंग  स्कूल से लौटने पर बदमाशों ने किया अटैक

Bihar News: आरा के भोजपुर में बदमाशों ने शिक्षक पर की ताबड़तोड़ की गोलीबारी। हमले में शिक्षक को दो गोली लगी है। बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। वारदात जिले के धोबहा थाना इलाके के बेहरा गांव की है। बेखौफ बदमाशों ने इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया, जब शिक्षक स्कूल में छुट्टी के बाद अपने विद्यालय से घर लौट रहे थे। पुलिस फिलहाल इस मामले को लेकर जांच पड़ताल कर रही है।

शिक्षक को अस्पताल में किया भर्ती

भोजपुर की पुलिस के अनुसार घायल शिक्षक मोहम्मद मुमताज के पीठ में गोली लगी है। एक गोली गले को छूते हुए निकल गई। मोहम्मद मुमताज बिहिया बाजार के वार्ड नंबर 7 में रहने वाले स्व० शकूर अंसारी के बेटे बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज आरा शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत गंभीर है।

वहीं, शिक्षक मोहम्मद मुमताज ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि, वो कृष्णागढ़ थाना इलाके में स्थित उदयभानपुर मिडिल स्कूल में कार्यरत हैं। स्कूल की छुट्टी होने के बाद वो बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे तभी बेहरा गांव के पीएचसी के पास बाइक सवार बदमाश पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली शिक्षक के पीठ में लगी और दूसरी गोली गले को छूते हुई निकल गई। गोली लगते ही पीड़ित शिक्षक खून से लथपथ होकर वहीं जमीन पर गिर पड़े और बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से भाग निकले।

जांच में जुटी पुलिस

वहीं, गोली की आवाज सुनकर घटनास्थल पर आसपास के मौजूद लोग पहुंचे। लोगों ने तुरंत घायल शिक्षक को अस्पताल में भर्ती कराया और धोबहा थाना की पुलिस को वारदात की जानकारी दी। सदर एएसपी के नेतृत्व में जांच टीम गठित कर मामले की छानबीन की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। कई और लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। भोजपुर की पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×