India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Bihar News : बिहार में मचा सियासी घमासान, VIP प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की धारदार हथियार से हुई हत्या

11:39 AM Jul 16, 2024 IST
Advertisement

Bihar News : विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी है। मंगलवार की सुबह उनका क्षत-विक्षत शव दरभंगा के बिरौल स्थित उनके आवास से बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Highlight : 

खून से लतपथ घर में मिला शव

स्थानीय लोगों के मुताबिक जीतन सहनी की हत्या धारदार हथियार से वार कर की गई है। शव पर कई जख्म के निशान हैं। घर का सामान भी बिखरा पड़ा है। वीआईपी के नेताओं के मुताबिक, मुकेश सहनी फिलहाल मुंबई में थे और घटना की जानकारी मिलने के बाद वे वहां से निकल गए हैं। यह पूरा मामला बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल का है। वहीं मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या के बाद लोगों के मन यह सवाल आ रहे हैं आखिर उनकी हत्या क्यों की गयी है, हालांकि अभी तक हत्या की वजहों का पूरी तरह से खुलासा नहीं हो सका है।

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। सब-डिविजनल पुलिस अधिकारी मनीष चंद्र चौधरी ने बताया कि सूचना मिली थी कि पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की घर में हत्या कर दी गई है। घटनास्थल का जायजा लिया गया। ऐसा प्रतीत होता है कि कोई शख्स चोरी के इरादे से घर में घुसा था। पहले उसने जीतन सहनी को नुकसान पहुंचाया और उसके बाद हत्या कर दी।

हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है

वीआईपी पिछले लोकसभा चुनाव में महागठबंधन के साथ मैदान में उतरी थी। वीआईपी के हिस्से में तीन सीट आई थीं, हालांकि सभी सीटों पर उसके प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा था। घटना को लेकर वीआईपी पार्टी के नेता देव ज्योति ने बताया कि अभी थोड़ी देर पहले हमलोगों को घटना की जानकारी मिली है। अभी हमारे पार्टी के नेता मुकेश सहनी मुंबई में हैं, वह थोड़ी देर में पटना पहुंच जाएंगे. देव ज्योति ने बताया कि हमारे नेता के पिता की हत्या क्यों हुई अभी हमलोगों को कुछ पता नहीं चल पा रहा है। हमलोगों जानकारी लेने की कोशिश कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article