India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

बिहार के 6 जिलों में चलेगी भीषण लू, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

09:25 AM Apr 28, 2024 IST
Advertisement

Bihar News: अप्रैल का महीना खत्म होने वाला है, वहीं बिहार में भीषण गर्मी भी शुरू होने लगी है। बता दें राज्य में खतरनाक लू का कहर जारी है। अगले 5 दिनों में मुसीबत और बढ़ने वाली है। लोगों से सावधान रहने के लिए कहा गया है। बिहार के 6 शहर ऐसे हैं जहां खतरनाक लू चल रही है। वहीं बाकी शहरों में भी गर्म हवा ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। मौसम विभाग ने पूरे बिहार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Highlights

40 से पार गया तापमान

गर्म हवा के झोंकों में पूरा प्रदेश झुलस रहा है। भीषण गर्मी से दिन में ही नहीं, रात में भी राहत नहीं मिल रही है। राज्य में भीषण गर्मी का कहर अगले पांच दिनों तक जारी रहने के आसार हैं। शनिवार को शेखपुरा राज्य का सर्वाधिक गर्म स्थान रहा। वहां पर अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पटना में 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

पांच दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी एसके पटेल का कहना है कि अगले पांच दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। खासकर उत्तरी एवं पश्चिमी बिहार के लिए गर्म हवा के झोंके चलने की उम्मीद है। कुछ जिलों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चल सकती है।

चेहरा ढंक कर ही निकलें बाहर

विशेषज्ञों ने वर्तमान में गर्मी से बचने के लिए जरूरी है कि दोपहर में निकलने से परहेज करें। अगर निकलना जरूरी है तो चेहरा ढंक कर ही निकलें। भरपूर ठंडा पानी पी लें। खाली पेट घर से गर्म हवा में निकलना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। दोपहर में 12 बजे के बाद बेवजह घर से निकलने से परहेज करें।

सुबह दस बजते ही हवा हो जा रही गर्म

सुबह दस बजे ही राजधानी समेत प्रदेश के अधिकांश भागों की हवा गर्म हो जा रही है। दोपहर 12 बजे तक वातावरण इतना गर्म हो जा रहा है कि लोगों का चेहरा जलने लग रहा है। इस तरह की स्थिति शाम पांच बजे तक बनी रह रही है। सूर्यास्त के बाद ही लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है। हालांकि, तपिश रात आठ बजे तक जारी रह रही है। शनिवार को राजधानी में गर्मी का कहर इतना गंभीर था की कई सड़कों पर यातायात सामान्य से कम रहा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article