India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Bihar News: विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन, Samrat Chaudhary पेश करेंगे बजट

11:23 AM Feb 13, 2024 IST
Assembly Budget Session
Advertisement

बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पास करने के बाद नीतीश सरकार आज सदन में वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश करेगी। वित्त मंत्री सम्राट चौधरी सदन में अपना पहला बजट पेश करेंगे।इस बजट पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। आज के विधानसभा सत्र में सबसे पहले प्रश्नोत्तर काल चलेगा। इसके बाद विधानसभा के नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया भी होगी। एनडीए की ओर से बीजेपी के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव विधानसभा अध्यक्ष के लिए नामांकन करने वाले हैं और माना जा रहा है कि निश्चित रूप से वह निर्विरोध ही चुने जाएंगे।

बहुमत के आंकड़े 122 से 7 अधिक

आपको बता दें इससे पहले 12 फरवरी यानी सोमवार को बिहार (Bihar) विधानसभा में सबसे पहले राज्यपाल का अभिभाषण हुआ था। इसके बाद नीतीश सरकार ने विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पास कर लिया। एनडीए सरकार के पक्ष में 129 विधायकों का समर्थन मिला। बहुमत के आंकड़े 122 से 7 अधिक है।

आज सम्राट चौधरी बजट करेंगे पेश

आज मंगलवार को विधानसभा सत्र में सबसे पहले प्रश्नोत्तर काल चलेगा। उसके बाद विधानसभा के नए अध्यक्ष का चुनाव की प्रक्रिया होगी। विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के बाद आज दो बजे से बजट सत्र चलेगा जिसमें वित्त मंत्री सम्राट चौधरी बजट पेश करेंगे। बजट पर सब की नजरें टिकी हुई हैं क्योंकि 2024 का लोकसभा चुनाव नजदीक है।ऐसे में माना जा रहा है कि बजट में बिहार की जनता के लिए विशेष तोहफे फिर मिल सकते हैं। खासकर गरीबों और किसानों के लिए सरकार अपना खजाना खोल सकती है।

अवध बिहारी चौधरी को हटाया गया

इससे पहले 12 फरवरी को पहले के विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी पर अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। अविश्वास प्रस्ताव में 125 विधायकों ने उनके खिलाफ वोट किया था और अवध बिहारी चौधरी को हटाया गया था। इसके बाद बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी को तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष बनकर आसन पर विराजमान हुए और फ्लोर टेस्ट में विधानसभा अध्यक्ष की कमान संभाले रहे।

निश्चित रूप से वह निर्विरोध ही चुने जाएंगे

विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव में अगर चुनाव में दो लोग शामिल होते हैं तो गिनती की प्रक्रिया शुरू होगी ऐसे में सदन की कार्रवाई आज भी महेश्वर हजार संभाल सकते हैं, लेकिन ऐसी उम्मीद नहीं है। ऐसा माना जा रहा है कि आज एनडीए की ओर से बीजेपी के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर यादव विधानसभा अध्यक्ष के लिए नामांकन करने वाले हैं और निश्चित रूप से वह निर्विरोध ही चुने जाएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article