देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
‘बिहार में नीतीश कुमार का इकबाल खत्म हो गया’: तेजस्वी यादव
08:12 AM Aug 22, 2024 IST | Aastha Paswan
Bihar: तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार का इकबाल खत्म् हो गया है। अपराधी बेलगाम हैं। अपराध की रोकथाम करने वाले, अपराधियों को पकड़ने वाले, किनारे कर दिए गए हैं।
Advertisement
तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर तंज
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा, "नीतीश कुमार का इकबाल खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री से बिहार संभल नहीं रहा है। अपराधी अब खुलेआम घूम रहे हैं। नीतीश कुमार के पास गृह मंत्रालय है, उनके पास पुलिस महकमा है। लेकिन इसके बावजूद प्रदेश में अपराध लगाता बढ़ता जा रहा है। अपराधियों के मन से डर खत्म हो गया है।" राजद नेता ने आगे कहा कि जब पुलिस प्रशासन का ट्रांसफर-पोस्टिंग मुख्यमंत्री के चमचे करते हों, तो यहां पर क्या अपेक्षा की जा सकती है। उन्होंने कह "हम लोग शुरू से इस बात को कहते हैं कि पुलिस महकमे की ट्रांसफर-पोस्टिंग प्रशासनिक लोग करते हैं। लेकिन यहां पर डीजीपी की सुनी नहीं जाती है।"
Advertisement

Advertisement
कानून-व्यवस्था बनाए रखना डीजीपी की जिम्मेदारी
उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था बनाए रखना डीजीपी की जिम्मेदारी होती है। लेकिन मुख्यमंत्री के कुछ चमचे अपने हिसाब से पुलिस अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग कर रहे हैं। यह क्यों और कैसे किया जा रहा है, इसको बिहार की जनता बहुत अच्छे से पहचान रही है।

मुद्दों को महागठबंधन मजबूती के साथ उठा रही है

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिना 'चढ़ावे' के राज्य में पोस्टिंग नहीं हो रही है। पुलिस महकमे को अपराधियों को पकड़ने का काम करना था, लेकिन वे लूट में लगे हुए हैं। बिहार में लगातार अपहरण, लूट, जनप्रतिनिधियों की हत्या, बलात्कार आदि हो रहा है। इन मुद्दों को महागठबंधन मजबूती के साथ उठा रही है।
(Input From IANS)
Advertisement

Join Channel