India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Bihar political crisis: नीतीश कुमार के साथ 8 मंत्री लेंगे शपथ, जानें कौन चेहरे हैं इसमें शामिल

01:52 PM Jan 28, 2024 IST
Advertisement

Bihar Political Crisis: बिहार में सीएम नीतीश कुमार भारतीय जनता पार्टी के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, शाम को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार के साथ 8 लोग मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इसके साथ ही जिन नेताओं के शपथ लेने वाले के आसार हैं, उनमें सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, डॉक्टर प्रेम कुमार, विजय कुमार चौधरी, बिजेन्द्र प्रसाद यादव, संतोष कुमार सुमन, श्रवण यादव और सुमित कुमार सिंह का नाम शामिल किया गया है।

Highlights: 

 

9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार

इस सरकार में जीतन राम मांझी की हम (HAM) पार्टी भी शामिल है। वहीं, नीतीश कुमार राजभवन में आज शाम को 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। नीतीश कुमार के साथ 2 उपमुख्यमंत्री और 6 कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही हम (HAM) पार्टी से जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन और निर्दलीय सुमित सिंह मंत्री पद की भी शपथ लेंगे।

जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन भी लेंगे मंत्री पद की शपथ

हम (HAM) पार्टी से जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन और निर्दलीय सुमित सिंह मंत्री पद की भी शपथ लेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article