India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Bihar Politics : तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे : मुकेश सहनी

05:37 PM Aug 14, 2024 IST
Advertisement

Bihar Politics : विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बुधवार को एनडीए के साथ जाने की तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी मजबूती से महागठबंधन के साथ है। उनका लक्ष्य अगले विधानसभा चुनाव में राजद नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनाना है।

Bihar Politics में दिखा नया मोड़

पटना में आईएएनएस से बात करते हुए मुकेश सहनी ने बताया कि उन्हें एनडीए से कोई ऑफर नहीं चाहिए, उन्हें एनडीए से केवल निषादों का आरक्षण चाहिए।उन्होंने कहा कि इतना तय है कि अगले विधानसभा चुनाव के बाद भी हमारी मदद से ही सरकार बननी है। फिलहाल, हमारी पार्टी राजद नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ है और अगले चुनाव के बाद हमारी सरकार बनेगी।उन्होंने यह भी कहा कि हमने 2014, 2019 और 2020 के चुनाव में एनडीए की मदद की है। हमारी उम्मीद है कि भाजपा ने निषाद आरक्षण का वादा किया था, उसे वह पूरा करेगी। केंद्र में उनकी सरकार है।

Bihar Politics : सहनी ने कहा कि वह सिर्फ कुर्सी के लिए राजनीति नहीं करते हैं। इससे पहले वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने अपने सोशल मीडिया के प्रोफाइल पिक्चर में तिरंगा लगाया था, जिसके बाद यह कयास लगाए जाने लगे थे कि मुकेश सहनी की पार्टी फिर एनडीए के साथ आने वाली है।इसी बीच, बिहार के मंत्री ज़मा खान ने कहा था कि मुकेश सहनी अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों से प्रभावित होकर साथ आना चाहते हैं तो उनका स्वागत है। मंत्री प्रेम कुमार ने भी मुकेश सहनी के एनडीए के साथ आने पर स्वागत करने की बात कही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article