India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Bihar Politics : RJD के उपाध्यक्ष रहे देवेंद्र प्रसाद यादव PK की जन सुराज पार्टी में शामिल

07:05 PM Aug 27, 2024 IST
Advertisement

Bihar Politics : पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद यादव प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने मंगलवार को एक कार्यक्रम में जन सुराज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

Highlights
. PK की जन सुराज पार्टी को मिला नया सदस्य
. RJD के उपाध्यक्ष रहे देवेंद्र प्रसाद यादव पार्टी में हुए शामिल

Bihar Politics : जन सुराज पार्टी को मिला नया सदस्य

पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद यादव प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी में शामिल हो गए। साथ ही इस मौके पर बड़ी संख्‍या में उनके समर्थक भी जन सुराज पार्टी में शाम‍िल हुए। यादव पांच बार झंझारपुर से सांसद रहे हैं और अब उनका जनसुराज में शामिल होना आरजेडी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। वहीं जन सुराज पार्टी में शाम‍िल होने पर राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने देवेंद्र यादव का स्‍वागत क‍िया। उन्‍होंने कहा क‍ि यादव जैसे नेता और जन सुराज अभियान बिहार की राजनीति के कुम्हार के रूप में कार्य कर रहे हैं।

Bihar Politics : प्रशांत किशोर ने कहा कि यादव और उनके जैसे अन्य लोग अच्छी मिट्टी हैं, जबकि जन सुराज अभियान चाक की तरह है, जो इन नेताओं को उचित आकार देने में मदद करेगा। उन्होंने यह भी कहा क‍ि जब तक पंजाब और हरियाणा के लोग बिहार में काम करने नहीं आएंगे, तब तक जय प्रकाश नारायण और लोहिया का सपना पूरा नहीं होगा।देवेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि यह अभियान समाजवादी ताकतों को बल देगा। यादव ने प्रशांत किशोर और उनके अभियान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और एक समतामूलक समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

Bihar Politics : प्रशांत किशोर ने भी देवेंद्र प्रसाद यादव की प्रशंसा की और कहा कि उनकी नेतृत्व क्षमता जनसुराज के लिए महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने इस नए राजनीतिक समीकरण को बिहार के विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना और सभी को इस अभियान को समर्थन देने की अपील की।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article