India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Bihar Politics : बिहार के समस्तीपुर पहुंचे तेजस्वी यादव, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

05:45 PM Sep 10, 2024 IST
Advertisement

Bihar Politics : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों आभार यात्रा निकाल रहे हैं। यात्रा के पहले चरण में वह मंगलवार को बिहार के समस्तीपुर में कार्यकर्ताओं से जनसंवाद करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह कार्यकर्ताओं की बात सुनने आए हैं।

Bihar Politics : बिहार के समस्तीपुर पहुंचे तेजस्वी यादव

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों आभार यात्रा निकाल रहे हैं। यात्रा के पहले चरण में वह मंगलवार को बिहार के समस्तीपुर में कार्यकर्ताओं से जनसंवाद करने पहुंचे।उन्होंने कहा कि वह जमीनी हकीकत को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। कार्यकर्ता दर्शन और जनसंवाद का कार्यक्रम समस्तीपुर से शुरू हो रहा है। समस्तीपुर जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती है और कर्पूरी ठाकुर हम सभी के नेता हैं। हम लोग कर्पूरी ठाकुर के विचारों पर चलने वाले लोग हैं।

Bihar Politics : उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता दर्शन और जनसंवाद का उद्देश्य जमीनी हकीकत और बिहार के लोगों की जमीनी समस्याओं को जानना है। जमीनी हकीकत को कार्यकर्ताओं से बेहतर कोई नहीं जान सकता। उनकी यह दिली इच्छा रही है कि वह पार्टी के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करें ताकि संगठन का जो मेनिफेस्टो है, वह और मजबूत हो सके।

Bihar Politics : बिहार में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध चरम पर है। बिहार में अपराधियों का बोल-बाला है। हर रोज हत्या और डकैती की घटनाएं हो रही है। डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। पिछले विधानसभा चुनाव में अगर बेईमानी नहीं की गई होती तो बिहार में राजद की सरकार बन गई होती। इस बार बिहार में हम सरकार बनाएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article