India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Bihar: बिहार में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या

11:32 AM Jan 19, 2024 IST
Advertisement

Bihar: बिहार (Bihar) के पश्चिम चंपारण जिला के मटियारिया थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार मृतक लाल बाबू सिंह अपने गांव लछनौता स्थित अपनी दवा दुकान पर बैठे थे, तभी अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी।

Highlights

Bihar में प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या, बताई जा रही ये वजह

बिहार (Bihar) के पश्चिम चंपारण जिला के मटियारिया थाना क्षेत्र में अपराधियों द्वारा सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक की गोली मारने की घटना सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय हाजीटोला उर्दू के प्रधानाध्यापक लाल बाबू सिंह की गुरुवार देर रात करीब नौ बजे अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक सिंह अपने गांव लछनौता स्थित (Bihar) अपनी दवा दुकान पर बैठे थे, तभी अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग एकत्रित हुए और सिंह को स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वही सूचना के बाद मटियारिया पुलिस (Bihar) घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुटी हुई है। बता दें कि पश्चिमी चंपारण (Bihar) के पुलिस अधीक्षक अमरकेश डी. ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। घटना के पीछे का कारण पूर्व का विवाद बताया जा रहा है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article