बिहार में 1 करोड़ नए Ration Card बनेंगे! CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान
बिहार में नई सरकार की गठन होने के बाद लगातार कई बदलाव हो रहे हैं। इसी बीच प्रदेश के मुखिया सम्राट चौधरी ने आज गुरुवार को लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी के साथ बड़ी बैठक की। इस बैठक में उन्होंने कई मुद्दों पर चर्चा की और कई बड़े निर्णय भी लिए।
बिहार की जनता के लिए एक बड़ी खुशखबरी की घोषणा की गई है। इस बैठक में सीएम सम्राट ने बताया है कि प्रदेश में एक करोड़ नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए सीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि विभाग की सभी योजनाओं के लाभकारी लोगों को एक पूरा और लेटेस्ट लिस्ट/रिकॉर्ड बनाया जाए।
बैठक में हुई ये चर्चा

बता दें कि इस बैठक में सीएम सम्राट और उनके मंत्रियों के बीच नए राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया को लेकर विस्तृत बातचीत हुई। सीएम सम्राट ने बैठक में आगे कहा कि, ''जिन लोगों को सरकारी योजनाओं का फायदा मिलना चाहिए, उन तक वो फायदा समय पर और बिना किसी गड़बड़ी/भ्रष्टाचार के पहुंच जाए।
उन्होंने अधिकारियों को कहा कि 1 करोड़ नए राशन कार्ड बनाने का जो टारगेट है उसे जल्दी पूरा करो। सरकार चाहती है कि जो लोग सही हैं पहले उनलोगों की लिस्ट बने। फिर उस लिस्ट के आधार पर 1 करोड़ नए राशन कार्ड जल्दी बनाए जाएं, जिससे गरीब और जरूरतमंद लोगों को राशन और दूसरी सरकारी योजनाएं बिना किसी देरी और बिना रिश्वत के मिल सकें।"
सीएम ने आगे किस बात पर दिया जोर
मुख्यमंत्री सम्राट ने अपने अधिकारियों को कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से जो निर्देश दिए गए हैं उसे देखते हुए विभाग आपसी सहमति बनाकर तेजी से कार्य को पूरा करें। सीएम सम्राट ने आगे कहा, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी बिहार आए और प्रदेश की सरकारी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने बिहार के विकास में केंद्र की तरफ से पूरा सहयोग दिलाया। इसके लिए मुख्यमंत्री ने खुद उनका तहे दिल से धन्यवाद किया और कहा कि केंद्र की सरकार के सहयोग से बिहार की तरक्की होगी और आने वाले दिनों में और विकास होगा।

Join Channel