W3Schools
Advertisement

बिहार में चोरी से बचाने के लिए Scorpio को चढ़ाया छत पर, अनोखे जुगाड़ का Video वायरल

बिहार में चोरी के अनोखे डर के चलते एक कार मालिक ने अपनी स्कॉर्पियो को क्रेन की मदद से सीधे दो मंजिला मकान की छत पर रखवा दिया। बताया जा रहा है कि कार मालिक मनोज यादव इजरायल में नौकरी करते हैं और घर पर उनकी पत्नी के अलावा गाड़ी की देखरेख करने वाला कोई नहीं था। चोरी या क्षतिग्रस्त होने के डर से उन्होंने यह अनोखा तरीका अपनाया।
04:32 PM Sep 07, 2026 IST | Bhawana Rawat
बिहार में चोरी के अनोखे डर के चलते एक कार मालिक ने अपनी स्कॉर्पियो को क्रेन की मदद से सीधे दो मंजिला मकान की छत पर रखवा दिया। बताया जा रहा है कि कार मालिक मनोज यादव इजरायल में नौकरी करते हैं और घर पर उनकी पत्नी के अलावा गाड़ी की देखरेख करने वाला कोई नहीं था। चोरी या क्षतिग्रस्त होने के डर से उन्होंने यह अनोखा तरीका अपनाया।
बिहार में चोरी से बचाने के लिए scorpio को चढ़ाया छत पर  अनोखे जुगाड़ का video वायरल
Scorpio on Roof Viral Video

बिहार में आप ने रेल की पटरी और टॉवर चोरी होने की घटना तो सुनी ही होगी। ऐसे ही चोरी के डर से एक मालिक ने अपनी कार को बचाने का अनोखा जुगाड़ ढूंढ निकाला। बताया जा रहा है कि कार मालिक विदेश रहते हैं। उन्हें जब कार की सुरक्षा को लेकर चिंता सताने लगी, तो उन्होंने अपनी स्कॉर्पियो को क्रेन की मदद से सीधे दो मंजिला मकान की छत पर चढ़ा दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

इजरायल में नौकरी करता था मालिक

यह मामला मांझा थाना क्षेत्र के मीरा टोला का बताया जा रहा है। इस गांव में रहने वाले मनोज यादव ने हाल ही में Scorpio Classic कार खरीदी है। बताया जा रहा है कि इजरायल में नौकरी करते हैं और उनकी घर पर सिर्फ पत्नी रहती है। गाड़ी को चलाने और देखरेख करने के लिए कोई नहीं था। कार के लिए एक ड्राइवर रखा था, वह भी कुछ समय बाद विदेश चला गया।

Advertisement

चोरी होने के डर से छत पर रखवा दी कार

Advertisement

जब गाड़ी की देखरेख करने के लिए कोई नहीं था, तो उन्हें इसके चोरी और क्षतिग्रस्त होने का डर था। कार को सुरक्षित करने के लिए मालिक ने एक अनोखा जुगाड़ ढूंढ निकाला। उन्होंने एक क्रेन बुलाई और अपनी भारी-भरकम गाड़ी को घर की छत पर उतार दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग कार मालिक के इस जुगाड़ को देखकर हैरान हैं।

Also Read: बाइक पर दो युवकों के बीच बैठी भैंस, दूध के डिब्बों के साथ निकली सवारी; Video हुआ वायरल

Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×