W3Schools
Advertisement

Bihar Student Harassment 6 Youths Case: बिहार में स्कूल से घर लौट रही छात्रा को 6 युवकों ने घेरा, छेड़खानी के बाद जीजा ने भरी मांग

Bihar Student Harassment 6 Youths Case: बिहार में स्कूल से घर लौट रही छात्रा को 6 युवकों ने रास्ते में घेर लिया। आरोप है कि युवकों ने उसके साथ छेड़खानी की। घटना के बाद छात्रा के जीजा ने उसका साथ देते हुए उसकी मांग भर दी। मामले की जानकारी सामने आने के बाद यह घटना चर्चा में है।
04:50 PM Oct 06, 2026 IST | Team Desk
Bihar Student Harassment 6 Youths Case: बिहार में स्कूल से घर लौट रही छात्रा को 6 युवकों ने रास्ते में घेर लिया। आरोप है कि युवकों ने उसके साथ छेड़खानी की। घटना के बाद छात्रा के जीजा ने उसका साथ देते हुए उसकी मांग भर दी। मामले की जानकारी सामने आने के बाद यह घटना चर्चा में है।
bihar student harassment 6 youths case  बिहार में स्कूल से घर लौट रही छात्रा को 6 युवकों ने घेरा  छेड़खानी के बाद जीजा ने भरी मांग
Bihar Student Harassment 6 Youths Case (credit social media )

Bihar Student Harassment 6 Youths Case: बिहार के बांका जिले से एक लड़की के साथ छेड़छाड़ कि खबर सामने आई है। जहां एक छात्रा स्कूल से वापस घर जा रही थी तभी 6 लोगों ने घेरकर छात्रा के साथ छेड़छाड़ शुरु कर दी साथ ही जबरन मांग में सिंदूर भर दिया। छात्रा की माँ ने अपने दमाद के साथ 6 आरोपियों पर रजौन थाने में केस दर्ज कराया और आरोपियों पर सख्त से सख्त कारवाई करने की मांग की है ।

Advertisement

पीड़िता की माँ ने बताया कि छात्रा जब स्कूल से अपनी साइकिल से घर लौट रही थी, तभी आरोपियों ने उसे घेर लिया। छात्रा की माँ का आरोप है कि इसके बाद उसके साथ छेड़खानी और गाली-गलौज की गई । छात्रा के जीजा कुंदन कुमार ने उसके साथ जबरदस्ती की साथ ही जबरदस्ती उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। इसके बाद आरोपियों ने छात्रा को बर्बाद करने की धमकी भी दी ।

Advertisement

जीजा समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

छात्रा की मां ने रजौन थाने में शिकायत दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर छात्रा के जीजा कुंदन कुमार के साथ 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

Advertisement

एफआईआर (FIR) में रामकृष्ण कुमार, साजन कुमार, समर कुमार, साहिल कुमार और ज्योतिष कुमार के नाम भी शामिल हैं। सभी आरोपी भागलपुर जिले के सन्हौला थाना क्षेत्र के मदीहा गांव के रहने वाले बताए गए हैं।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस का कहना है कि FIR में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाने के साथ पुलिस आसपास के लोगों से जानकारी ले रही है। उपलब्ध सबूतों और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Gas Cylinder Liquor Smuggling: बिहार के गोपालगंज में तस्करी का अनोखा तरीका! गैस सिलेंडर के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे शराब, पुलिस ने बरामद की 127 बोतल

Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×