India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Bihar: छात्र ने कोचिंग क्लास में की फायरिंग, छात्रा के कमर में लगी गोली

01:05 AM Sep 11, 2024 IST
Advertisement

Bihar: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक कोचिंग सेंटर में छात्र पिस्टल लेकर पहुंचा और भरी क्लास में छात्रा को गोली मार दी। छात्रा को कमर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, इस घटना से क्लास रूम में हड़कंप मच गया। पूरा मामला, सकरा थाना क्षेत्र के सुस्ता चौक स्थित मेंटोर वाटिका कोचिंग सेंटर का है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

कोचिंग में मचा हड़कंप

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्र मौके से फरार हो जाता है। घायल छात्रा को आनन-फानन में इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है की हर रोज की तरह छात्रा आज भी कोचिंग में क्लास करने आई थी। अंग्रेजी की क्लास खत्म हुई और बच्चे जाने की तैयारी में थे तभी छात्र ने पिस्टल निकालकर अचानक फायर कर दिया। इससे छात्रा को गोली लग गई। गोली लगते ही खुशबू वहीं पर गिर गई। इस घटना के बाद पूरे कोचिंग में हड़कंप मच गया। अचानक गोली चलने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। छात्र इधर-उधर जान बचा कर भागने लगे।

कोचिंग संचालक ने मामले की दी जानकारी

कोचिंग के संचालक मुकेश कुमार ने बताया कि क्लास में पढ़ाई चल रही थी। 11वीं क्लास की अंग्रेजी की पढ़ाई हो रही थी। इस दौरान गोली चलने की आवाज आई। तभी एक छात्रा बोली मेरे शरीर से खून निकल रहा है। इसके बाद बच्ची के परिजन को सूचना दी गई। फिर बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे। बच्ची की हालत ठीक बताई जा रही है। वहीं, सकरा थाने की पुलिस बच्ची के बयान के आधार पर जांच कर रही है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article