W3Schools
Advertisement

शिक्षक दिवस पर सम्राट चौधरी ने शिक्षकों को दी शुभकामनाएं, किए ये 5 बड़े ऐलान

Bihar Teachers Day Announcement: शिक्षक दिवस पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कई बड़े ऐलान किए। सरकार शिक्षक प्रशिक्षण विश्वविद्यालय बनाएगी, वित्त रहित शिक्षकों के लिए अलग वेतनमान तय करेगी। Microsoft और Google के सहयोग से AI इकोसिस्टम विकसित होगा। साथ ही BHU सेंटर और शिक्षकों के बकाया वेतन पर भी कदम उठाए जाएंगे।
02:58 PM Sep 05, 2026 IST | Amit Kumar
Bihar Teachers Day Announcement: शिक्षक दिवस पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कई बड़े ऐलान किए। सरकार शिक्षक प्रशिक्षण विश्वविद्यालय बनाएगी, वित्त रहित शिक्षकों के लिए अलग वेतनमान तय करेगी। Microsoft और Google के सहयोग से AI इकोसिस्टम विकसित होगा। साथ ही BHU सेंटर और शिक्षकों के बकाया वेतन पर भी कदम उठाए जाएंगे।
शिक्षक दिवस पर सम्राट चौधरी ने शिक्षकों को दी शुभकामनाएं  किए ये 5 बड़े ऐलान
Bihar Teachers Day Announcement (credit social media )

Bihar Teachers Day Announcement: शिक्षक दिवस के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सरकार की कई योजनाओं और आगामी कदमों की जानकारी शेयर  की। मुख्यमंत्री ने शिक्षक प्रशिक्षण, सैलरी, AI और हायर एजुकेशन  से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों का जिक्र किया।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि शिक्षकों की क्षमता बढ़ाने और उन्हें नई शिक्षा पद्धतियों से जोड़ने के लिए बिहार में ‘शिक्षक प्रशिक्षण विश्वविद्यालय’ की स्थापना की जाएगी। इस संस्थान के जरिए शिक्षकों को आधुनिक तरीकों से पढ़ाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। सरकार का उद्देश्य शिक्षकों को बदलते एजुकेशन सुस्तम  और नई तकनीकों के लिए तैयार करना है। इससे स्कूलों में पढ़ाई के तरीके को और बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Advertisement

वित्त रहित शिक्षकों के लिए अलग वेतनमान

शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री ने वित्त रहित शिक्षकों के लिए भी बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे शिक्षकों के लिए अलग वेतनमान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

Advertisement

वित्त रहित शिक्षक लंबे समय से वेतन और आर्थिक सुरक्षा से जुड़ी अपनी मांगें उठाते रहे हैं। सरकार के इस प्रस्ताव से उन्हें आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, वेतनमान की विस्तृत व्यवस्था और इसके लागू होने की प्रक्रिया को लेकर आगे की जानकारी महत्वपूर्ण होगी।

Microsoft और Google के सहयोग से AI इकोसिस्टम

बिहार की एजुकेशन सिस्टम  में AI को शामिल करने की भी तैयारी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में मॉडर्न  AI इकोसिस्टम तैयार करने के लिए Microsoft, Google और Sarvam AI जैसी तकनीकी कंपनियों के साथ सहयोग की योजना बनाई जा रही है।

इसके तहत शिक्षकों को AI से जुड़ी नई तकनीकों की जानकारी और ट्रेनिंग  देने पर भी जोर दिया जाएगा। सरकार का मानना है कि तकनीक के इस्तेमाल से पढ़ाई को ज्यादा प्रभावी और आधुनिक बनाया जा सकता है।

बिहार में BHU सेंटर स्थापित करने की कोशिश

हायर एजुकेशन के क्षेत्र में भी मुख्यमंत्री ने एक अहम पहल की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बिहार के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य में BHU यानी Banaras Hindu University का सेंटर स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा।

इस पहल से बिहार के छात्रों को राज्य में ही बेहतर उच्च शिक्षा के ऑप्शन  उपलब्ध कराने की दिशा में मदद मिल सकती है। सरकार का फोकस हायर एजुकेशन के संस्थानों और अवसरों का विस्तार करने पर है।

मदरसा और संस्कृत बोर्ड शिक्षकों के बकाया वेतन का भुगतान

मुख्यमंत्री ने मदरसा और संस्कृत बोर्ड से जुड़े शिक्षकों के लंबित वेतन का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि बकाया वेतन के भुगतान की प्रक्रिया जारी की गई है।

सरकार की ओर से कहा गया है कि शिक्षकों को उनका पारिश्रमिक समय पर मिले, इसके लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। लंबे समय से भुगतान का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए यह फैसला राहत देने वाला हो सकता है।

एजुकेशन सिस्टम को मॉडर्न  बनाने पर जोर

शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री के ऐलानों में शिक्षक ट्रेनिंग  से लेकर AI तकनीक और हायर एजुकेशन  तक कई क्षेत्रों को शामिल किया गया। सरकार की योजनाओं का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक जरूरतों के अनुरूप तैयार करना और बिहार की  एजुकेशन सिस्टम   को तकनीक से जोड़ना है।

अगर इन योजनाओं को तय समय में प्रभावी तरीके से लागू किया जाता है, तो इससे शिक्षकों की ट्रेनिंग , तकनीकी क्षमता और विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध शैक्षणिक अवसरों में सुधार की उम्मीद की जा सकती है।

यह भी पढ़ें: बिहार में बाढ़ का कहर, 8 नदियां खतरे के निशान से ऊपर, 13 जिलों में बढ़ी परेशानी

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×