India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Bihar: पारिवारिक विवाद से परेशान होकर नाबालिग ने खुद को मारी गोली, मामले की जांच में जुटी पुलिस

12:12 PM Jan 21, 2024 IST
Advertisement

Bihar: बिहार से एक मामला सामने आया है। जिसमें एक 14 वर्षीय बच्चे ने खुद को गोली मार कर खुदखुशी की है। मामला फुलपरास थाना क्षेत्र का है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Highlights

अस्पताल में पहुंचे मृतक के परिजन

मधुबनी: जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र के अंतर्गत नवटोल गांव में शुक्रवार ती रात को 14 वर्षीय नाबानिग की गोली लगने से मौत हो गई है। मृतक मैट्रिक की पढ़ाई कर रहा था। मधुबनी के SP सुशील कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक का अपनी मां से विवाद चल रहा था, जितके चलते उसने खुद को गोली मार ली। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पारिवारिक विवाद से परेशान था नाबालिग

बताया जाता है की उसने पारिवारिक विवाद में अपने को कमरे बंद कर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और एंबुलेंस बुलाई गई। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। वहीं, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मामले की जांच में जुटे SDPO और SHO

SP सुशील कुमार ने बताया कि जो बात सामने आई है,उसके अनुसार पिछले दो तीन दिनों से युवक का अपने मां से विवाद चल रहा था। उसी से परेशान होकर उसने खुद को गोली मार ली।

मामले की जांच में SDPO और SHO जुटे हुए हैं। SFL की टीम को भी बुलाया गया है, जो जांच कर रही है। इस मामले को लेकर पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है, जो भी उचित कर्रवाई होगी हम वो करेंगे. वहीं, घटना को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article