India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

बिहार : दो युवकों की गोली मारकर हत्या, नहर किनारे फेका शव

12:28 PM Jul 18, 2024 IST
Advertisement

बिहार : बिहार के रोहतास जिले के विक्रमगंज थाना क्षेत्र के एक नहर के किनारे से पुलिस ने गुरुवार की सुबह दो युवकों के शव बरामद किए। मृतकों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस धारुपुर के करियवा नहर पुल के निकट से दो युवकों के शव बरामद किया है। दोनों युवकों की उम्र 25 साल से 30 साल के बीच बताई जा रही है।

Highlight : 

युवकों की गोली मारकर हत्या

अनुमंडल पुलिस अधिकारी कुमार संजय ने बताया कि दोनों की गोली मारकर हत्या की गई है। शव के पास से खोखा भी बरामद किया गया। इस घटना की खबर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए हैं। हालांकि, अब तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर पुलिस ने एक बाइक भी जब्त किया है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान के लिए आसपास के थानों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस के मुताबिक, शव पर धारदार हथियार से कटे का निशान भी है। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर पुलिस ने एक बाइक भी जब्त किया है। कुमार संजय ने बताया कि पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। मृतकों की पहचान के लिए आसपास के थानों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article