India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

बिहार में बिगड़ने वाला है मौसम, 12 जिलों जारी हुआ अलर्ट

08:37 AM Jun 05, 2024 IST
Advertisement

Bihar: बिहार के दक्षिणी भागों के अधिसंख्य इलाकों में गर्म दिन व उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी। जबकि, उत्तरी भागों के अधिसंख्य भागों में गरज-तड़क के साथ आंधी-पानी को लेकर चेतावनी जारी की गई है। जिन जिलों में आज आंधी-पानी की चेतावनी दी गई है वहां हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटा रहने का पूर्वानुमान है। देखिए आपके शहर में कैसा रहेगा आज मौसम।

Highlights

इन जिलों में बदलेगा मौसम

पटना समेत दक्षिणी भागों के 25 जिलों में गर्म दिन रहने के साथ उमस भरी गर्मी का प्रभाव बना रहेगा। उत्तरी भागों के अधिसंख्य भागों में गरज-तड़क के साथ आंधी-पानी का पूर्वानुमान है। तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री की वृद्धि का पूर्वानुमान है। बताया जा रहा है कि बिक्रमगंज में भीषण उष्ण लहर का प्रभाव बना रहा।

आज पटना सहित 25 जिलों में गर्म दिन रहने की संभावना है। उत्तरी भागों के सहरसा, बांका, जमुई, भागलपुर, मुंगेर, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधुबनी जिले में गरज-तड़क के साथ तेज हवा के साथ हल्की वर्षा संभव है। मेघ गर्जन व वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन इलाकों में छाए रहेंगे बादल

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, उत्तरप्रदेश व बिहार के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बने होने के कारण बादलों की आवाजाही बने रहने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी से आ रही पुरवा हवा के कारण उत्तरी भागों में मौसम सामान्य बना रहेगा।

पटना समेत दक्षिणी भागों में पछुआ का प्रवाह व आर्द्रता में वृद्धि होने से उमस भरी गर्मी का प्रभाव बना रहेगा। राजधानी का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस जबकि, 43.8 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी सबसे गर्म रहा। बिक्रमगंज में भीषण उष्ण लहर का प्रभाव बना रहा। 10 जिलों में 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। बक्सर में 43.2 डिग्री, बिक्रमगंज में 43.1 डिग्री, भोजपुर में 41.4 डिग्री, औरंगाबाद में 43.7 डिग्री, नवादा में 41.2 डिग्री, राजगीर में 40.2 डिग्री, अरवल में 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article