India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

बिहार में आज बदल सकता है मौसम, 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

09:15 AM May 05, 2024 IST
Advertisement

Bihar: बिहार के मौसम में सोमवार से होने वाले बदलाव से तापमान में 4 से 6 डिग्री तक गिरावट होगी। वहीं, तापमान में गिरावट होने से लोगों को गर्मी से कुछ दिनों के राहत मिलेगी। इसी बीच बिहार के 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। किसानों और नदी किनारे रहने वाले नाविकों से सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बंगाल के आसपास एक चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है।

Highlights

शाम से बिगड़ सकता है बिहार का मौसम

बिहार का मौसम काफी तेजी से बदल रहा है। सोमवार से जमनता को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। प्रदेश के वातावरण पर पुरवा का प्रभाव बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। अगले सप्ताह राज्य के कुछ इलाके में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा चलने की उम्मीद है। मौसम में बदलाव का क्रम 11 मई तक जारी रह सकता है। बिहार के कई जिलों में बारिश के आसार बन रहे हैं।

इन जिलों बारिश के आसार

बिहार में आज शाम से मौसम करवट लेना शुरू कर देगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं 6 मई से 9 मई के बीच  पटना, किशनगंज, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, कटिहार और पूर्णिया के कुछ हिस्सों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा बांका, भागलपुर, मुंगेर, जमुई और खगड़िया में बारिश के आसार जताए गए हैं। बारिश के बाद लोगों को भीषण लू से राहत मिल सकती है।

तैयार फसल को संग्रह कर लें

किसान मौसम विज्ञानियों ने किसानों के लिए जारी सूचना में कहा कि प्री मानसून का दौर शुरू हो चुका है। ऐसे में किसानों को तैयार फसल को जल्द से जल्द संग्रह करने की जरूरत है।

साथ ही आम एवं लीची की फसल को कम से कम नुकसान हो इसके लिए भी समुचित कदम उठाना समय की मांग है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article