India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Bihar Weather : 46 डिग्री पार पहुंचा पारा, 5 जिलों में लू अलर्ट

10:41 AM May 29, 2024 IST
Bihar Weather
Advertisement

Bihar Weather : बिहार में भीषण गर्मी का कहर जारी है। पटना सहित प्रदेश के दक्षिणी भागों में तीन से चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री वृद्धि की संभावना बनी हुई है। प्रदेश के सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद व नवादा जिले के एक-दो स्थानों पर गर्म रात्रि की भी संभावना है। पूर्वी व उत्तरी भागों में गरज वाले बादल बनने के साथ इन जगहों पर बूंदा-बांदी की संभावना है।

Highlight :

हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट

मंगलवार को वाल्मीकि नगर, गोपालगंज, मोतिहारी, मधुबनी को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, बुधवार को पटना समेत दक्षिणी व उत्तरी भागों के कुछ स्थानों पर मौसम शुष्क बना रहेगा। पांच जिलों के बक्सर, औरंगाबाद, गया, भभुआ एवं रोहतास में उष्ण लहर हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया।

सामान्य से पांच डिग्री बढ़त

मंगलवार को पटना के अधिकतम तापमान में सामान्य से पांच डिग्री वृद्धि के साथ 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस सीजन का पटना का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। इसके पूर्व 18 मई को पटना का अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा

47.7 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। 46.4 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर में (हीट वेव) लू का प्रभाव बना रहा। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा दर्ज की गई। पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि नगर में 42.4 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। पश्चिम चंपारण के अलग-अलग हिस्सों में वर्षा दर्ज की गई। गोपालगंज के कुचायकोट में 14.6 मिमी, बक्सर व रोहतास में हल्की वर्षा 2.2 मिमी दर्ज हुई। पटना व आसपास इलाकों में सूर्य की तेज व गर्म हवा के कारण लोग परेशान रहे।

वृद्धि तापमान

पटना में 5 डिग्री बढ़कर 42.8 डिग्री
छपरा में 1.4 डिग्री बढ़कर 41.0 डिग्री
बक्सर में 7.8 डिग्री बढ़कर 46.4 डिग्री
औरंगाबाद में 9.3 डिग्री बढ़कर 47.7 डिग्री

Advertisement
Next Article