India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Bihar Weather : बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, जल्द होगी झमाझम बारिश

12:11 PM Jun 18, 2024 IST
Bihar Weather
Advertisement

Bihar Weather : भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने मानसून को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि बिहार में अगले 36 घंटे के भीतर मानसून का प्रवेश हो जाएगा। बिहार में बढ़ती गर्मी और हीट वेव से हर कोई परेशान है लेकिन इस परेशानी का हल बहुत जल्द निकलने वाला है। अगले 36 घंटे यानी दो से तीन दिनों के अंदर बिहार में मानसून का असर दिखने लगेगा। मौसम विभाग ने इसको लेकर पूर्वानुमान जारी किया है।

Highlight : 

अगले 36 घंटे के भीतर मानसून का प्रवेश

भीषण गर्मी से राहत मिलने का आसार दिखाई दे रहा है। मानसून को आगे बढ़ाने के लिए मौसम की परिस्थिति तेजी से आकार ले रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बिहार के पूर्वी सीमा के निकट मानसून रूका हुआ है। पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर में मानसून है। यहां से बिहार में मानसून प्रवेश करेगा। संभवतः मंगलवार से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने 18-19 जून तक तापमान में कमी के आसार जताए हैं यानि बारिश के कारण मौसम ठंडा होने वाला है।

कई जिलों में वर्षा के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून का असर अगले तीन से चार दिनों में दिखाई पड़ने लगेगा। हालांकि, 21-23 जून के आसपास मानसून की गतिविधि के कारण राजधानी समेत सभी जिलों में वर्षा के आसार जताए गए हैं। हालांकि , मंगलवार को पटना समेत नौ जिलों के बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, कैमूर, रोहतास, अरवल, गया एवं जहानाबाद में भीषण गर्मी के साथ लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य भागों में गर्म दिन रहने के साथ कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना जताई गई है।

पटना के अधिकतम तापमान

उत्तरी भागों के सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना है। सोमवार को पटना के अधिकतम तापमान में 4.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 41.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article