India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

भाजपा ने Tejashwi Yadav पर लगाया सरकारी बंगले से सामान ले जाने का आरोप

06:19 PM Oct 07, 2024 IST
Advertisement

Tejashwi Yadav: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता व पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सरकारी बंगला खाली कर दिया है। अब यह बंगला भारतीय जनता पार्टीजपा के वरिष्ठ नेता व उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को आवंटित किया जाएगा। वह विजयादशमी के दिन इस बंगले में शिफ्ट होंगे, लेकिन उससे पहले भाजपा ने तेजस्वी यादव पर बड़ा आरोप लगाया है।

तेजस्वी यादव ने खाली किया सरकारी बंगला

भाजपा नेता दानिश इकबाल ने तेजस्वी यादव पर आरोप लगाया है कि वह बंगला खाली करते समय बाथरूम से टब और बेसिन नल अपने साथ ले गए। इसके अलावा, वह हाइड्रोलिक पलंग, टोटी, महंगे सोफे और एयर कंडीशन भी साथ ले गए। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव सरकारी संपत्ति को अपनी निजी संपत्ति समझते हुए उसे अपने साथ ले गए हैं।

 

सरकारी चीजें गायब कर दी गई- शत्रुघन प्रसाद

सम्राट चौधरी के निजी सहायक शत्रुघन प्रसाद ने बताया, “हम मामले को समझने की कोशिश कर रहे हैं। हम कोई भी आरोप नहीं लगा रहे हैं। हम सिर्फ सच्चाई को लोगों के बीच में प्रस्तुत कर रहे हैं। आप लोग खुद बंगले में आकर देख सकते हैं कि कितनी चीजें गायब कर दी गई हैं। करीब 20 से ज्यादा एसी गायब है। किचन से आरओ और फ्रिज गायब है। यहां बिल्डिंग के अलावा अब कुछ नहीं बचा है। इस बंगले में दो हाइड्रोल‍िक पलंग था, वो भी गायब हो चुका है। तेजस्‍वी अपने साथ एसी, कंप्यूटर सहित अन्य बेशकीमती सामान भी ले गए।”

 

RJD ने भाजपा के आरोपों को किया खारिज

राजद ने भाजपा के इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे घटिया राजनीति से प्रेरित बताया है। राजद के नेताओं का कहना है कि भाजपा के आरोपों में तनिक भी सत्यता नहीं है। यह आरोप सिर्फ तेजस्वी यादव की छवि को धूमिल करने के मकसद से लगाया जा रहा है, जिनका सत्यता से कोई सरोकार नहीं है। भाजपा नेताओं का कहना है कि वो भवन निर्माण की ओर से दी गई लिस्ट लेकर आएंगे।

बता दें कि सम्राट चौधरी के बंगले में शिफ्ट होने से पहले यहां रंग रोगन का कार्य कराया जा रहा है। अभी बंगले में कई जगह मरम्मत का काम भी चल रहा है। मिस्त्री लगातार इन कामों को अंजाम देने में जुटे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article