India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

BPSC 70th Exam: BPSC 70वीं परीक्षा का Notification जारी, जाने कब होगी परीक्षा, क्या होगा सिलेबस, चयन प्रक्रिया और योग्यता, A टू Z जानकारी यहाँ

04:12 PM Jan 07, 2024 IST
BPSC 70th Exam
Advertisement

BPSC 70th Exam: अगर आप भी इस बार होने वाली 70वीं बीपीएससी परीक्षा (BPSC 70th Exam) देने की सोच रहे है तो ये खबर आपके लिए ही है। किसी भी परीक्षा को पास करने की सबसे पहली सीढ़ी है, उस परीक्षा के बारे में अच्छे से जानकारी होना। कई बार जानकारी के अभाव में हम सही समय पर आगे नहीं बढ़ पाते है और खुद को कोसते रहते है।

BPSC क्या है ?

BPSC का फुल फॉर्म Bihar Public Service Commission है। यह भारत के बिहार राज्य में एक राज्य-स्तरीय संगठन है, जो बिहार राज्य सरकार में विभिन्न प्रशासनिक और सिविल सेवा पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए जिम्मेदार है। BPSC राज्य प्रशासन में ग्रुप A, B और C के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित करता है।

अधिकारिक वेबसाइट : https://www.bpsc.bih.nic.in/

BPSC सिविल सेवा परीक्षा के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए

BPSC 70वीं सिविल सेवा परीक्षा का क्या होगा सिलेबस

BPSC सिविल सेवा परीक्षा आमतौर पर तीन चरणों में होती है जिसमें
1. प्रारंभिक परीक्षा/प्रीलिम्स : पहले चरण में प्रीलिम्स परीक्षा होती है जो 150 अंको का होता है। जिसमे 150 बहुवैकल्पिक सवाल होते है, जिसे पास करना आवश्यक है।
2 . मुख्य परीक्षा : दूसरे चरण में लिखित परीक्षा होती है जिसमे 4 विषयों की परीक्षा होती है और 1 ऐच्छिक विषय होता है जिसे सिर्फ पास करना होता है।
3. साक्षत्कार : अंतिम चरण में इंटरव्यू होता है जो आपके मानसिक बुद्धि, और ज्ञान को आंकने के लिए होता है।

सिलेबस के लिए अधिकारिक वेबसाइट
डाउनलोड करे यहाँ से : https://www.bpsc.bih.nic.in/Syllabus.htm
नोट : सिलेबस BPSC की अधिकारिक वेबसाइट से ही डाउनलोड करे और ध्यान से पढ़े और समझने की कोशीश करे।

BPSC 70वीं सिविल सेवा परीक्षा का फॉर्म कब जारी होगा

बीपीएससी 70वीं सिविल सेवा परीक्षा (BPSC 70th Exam) के लिए अधिसूचना 2024 की पहली तिमाही में जारी कर सकता है। बीपीएससी 70वीं प्री ऑनलाइन आवेदन 2024 के लिए आवेदन करने से पहले, सभी इच्छुक उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे सभी योग्यता आवश्यकताओं को पूरा करते हैं।

आवेदन की प्रक्रिया

अधिकारिक वेबसाइट : https://www.bpsc.bih.nic.in/

BPSC 70वीं सिविल सेवा परीक्षा किस तिथि को होगी

बीपीएससी परीक्षा (BPSC 70th Exam) कैलेंडर 2024-25 के अनुसार, 70वीं एकीकृत संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा 30 सितंबर 2024 को आयोजित की जाएगी, जिसके परिणाम 03 नवंबर को जारी किये जाएंगे। मुख्य परीक्षा 03 से 07 जनवरी 2025 तक आयोजित की जाएगी और परिणाम 31 जुलाई 2025 को जारी किए जाएंगे।

कुछ महत्वपूर्ण बाते

कुछ बाते जो छात्रों को ध्यान में रखने की जरूरत है। किसी भी परीक्षा को पास करने के लिए सेल्फ स्टडी बहुत जरुरी है। इसलिए आप परीक्षा के पैटर्न को समझे और पिछले साल हुए परीक्षा के सवालों को हल करने की कोशिश भी करे। जिससे आप परीक्षा में आने वाले सवाल के प्रारूप को समझ पाएंगे और एक अच्छी रणनीति के साथ तैयारी कर पाएंगे और जरूर सफल होंगे। शुरुआत में मन नही लगे तो थोड़ा थोड़ा करके पढ़े और लगातार प्रयास करते रहे। अगर आप मेहनत करेंगे तो, आपको सफल होने से कोई नही रोक सकता।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article