बिहार पंचायत ऑडिटर: भूलकर भी न लें हल्के में, इन 3 Steps को पार करके ही मिलेगी नौकरी
BPSC Auditor Exam Date 2026 : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने पंचायती राज विभाग में 'बिहार पंचायत ऑडिटर सर्विस' के पदों पर बहाली के लिए प्रीलिम्स (Prelims) परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। आयोग के ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, BPSC Auditor की यह परीक्षा 5 जुलाई 2026 (BPSC Auditor Exam Date) को कराई जाएगी। इस पूरी भर्ती प्रक्रिया के जरिए विभाग में कुल 102 स्थायी ऑडिटर नियुक्त किए जाएंगे।
Bihar BPSC Auditor Exam 2026 : MCQ में होगी परीक्षा

परीक्षा पूरी तरह आप्शन (MCQ) सवालों पर आधारित होगी, जिसमें जनरल स्टडीज (सामान्य अध्ययन) से कुल 150 नंबर के प्रश्न रहेंगे। इसे हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जून 2026 के मध्य तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर अपलोड कर दिए जाएंगे।
Bihar Auditor Exam : 3 कड़े पड़ाव करने होंगे पार
ऑडिटर के पद पर फाइनल सिलेक्शन के लिए उम्मीदवारों को एक मुश्किल चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा, जो तीन अलग-अलग चरणों में बंटी है:
पहला स्टेप (प्रारंभिक परीक्षा): 150 अंकों की इस परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को ही मुख्य परीक्षा (Mains) में बैठने का मौका मिलेगा।
दूसरा स्टेप (मुख्य परीक्षा): इसमें कुल चार पेपर होंगे। तीन जरूरी पेपरों में सामान्य हिंदी (100 अंक), सामान्य अध्ययन प्रथम पत्र (300 अंक) और सामान्य अध्ययन द्वितीय पत्र (300 अंक) शामिल हैं। इसके अलावा, छात्रों को अपनी पसंद के एक वैकल्पिक विषय (कॉमर्स, इकोनॉमिक्स, मैथ या स्टैटिस्टिक्स) का 300 अंकों का पेपर देना होगा।
तीसरा स्टेप (इंटरव्यू): मुख्य परीक्षा में शॉर्टलिस्ट होने वाले उम्मीदवारों को 120 अंकों के इंटरव्यू का सामना करना होगा। इसके बाद ही फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

Join Channel