India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

झारखंड : Chirag Paswan का दावा, Jharkhand में बनेगी एनडीए की सरकार

05:48 PM Aug 25, 2024 IST
Advertisement

झारखंड की राजधानी रांची में रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की कार्यकारिणी बैठक हुई। इस दौरान देश के कई ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के बाद पार्टी प्रमुख चिराग पासवान(Chirag Paswan) ने दावा किया कि झारखंड में एनडीए की सरकार बनेगी।

Chirag Paswan का दावा

झारखंड की राजधानी रांची में रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की कार्यकारिणी बैठक हुई। इस दौरान देश के कई ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के बाद पार्टी प्रमुख चिराग पासवान ने दावा किया कि झारखंड में एनडीए की सरकार बनेगी।कार्यकारिणी बैठक के बाद चिराग पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी भाजपा के साथ है। उन्होंने बताया कि बैठक में एसटी/एससी कानून समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान उन्होंने यह भी साफ किया कि उनकी पार्टी जातीय जनगणना की पक्षधर है।

Chirag Paswan : झारखंड सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि लोगों में इस सरकार के प्रति नाराजगी है, प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। झारखंड विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराएगी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई। उन्होंने ने कहा कि उनकी पार्टी विभिन्न जिलों में कार्यक्रम आयोजित करेगी, जिनमें पार्टी के सांसद अलग-अलग समय पर भाग लेंगे और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए अपनी भूमिका निभाएंगे। पार्टी का उद्देश्य राज्य में एनडीए की सरकार बनाना है। इस दिशा में आने वाले दिनों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि चिराग पासवान(Chirag Paswan) की लोजपा (आर) ने झारखंड विधानसभा चुनाव में 28 सीटों पर दावा किया है। वहीं, नीतीश कुमार की पार्टी जदयू पहले ही 11 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी है। दोनों पार्टियां एनडीए की सहयोगी हैं। इसलिए, भाजपा लोजपा (आर) और जदयू के लिए कुछ सीटें छोड़ सकती है। इस सब के बीच, झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा की क्या रणनीति होगी, इस पर हर किसी की निगाहें टिकी हुई हैं। राज्य में कुल 81 विधानसभा सीटें हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें  FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article