India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

सीएम नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव पर बोला हमला, ‘हर गड़बड़ी की होगी जांच’

03:59 PM Feb 12, 2024 IST
Advertisement

विधानसभा में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को हमला बोला है। इस दौरान सीएम ने कहा कि 2005 से जब हमको काम करने का मौका मिला, तब से हम लगातार जनता के लिए काम कर रहे हैं। इसके बाद से बिहार का कितना विकास हुआ है, ये दिखता है।

बता दें कि इससे पहले इनके (तेजस्‍वी यादव) पिता और माता ने 15 साल तक राज किया, तब कैसा माहौल था। लोग शाम को बाहर नहीं निकलते थे। लोग बाहर निकलने से डरते थे। लेकिन मेरी सरकार आई उसके बाद हमलोगों ने इस पर काम करना शुरू कर दिए।

सदन में तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर बोला हमला

बिहार विधानसभा में कार्यवाही चल रही है। इस दौरान सदन में तेजस्वी यादव नीतीश कुमार पर निशाना साधा। तेजस्वी ने कहा कि हम तो आपका साथ देने के लिए आए थे। लेकिन आप ने गद्दारी किया है। नीतीश कुमार कहा था कि सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ एकजुट हुए थे। क्या आपको अपनी कही गई बात याद है या नहीं? आपके लिए हमारे मन में कोई खोट नहीं। तेजस्वी ने आगे कहा कि अपने साथ के कैकयी को पहचाने।

नीतीश कुमार ने 9 बार पाला बदलकर इतिहास बनाया

सदन में तेजस्वी यादव ने कहा कि आज ही तो हमें बोलने का मौका मिला है, इसके बाद तो हम जनताके बीच में ही रहेंगे। हमें कोई चिंता नहीं है। हमलोग इधर उधर नहीं जाते हैं। हमलोग विचारधारा को मानने वाले लोग हैं। आपसे कोई पूछेगा कि क्यों पलट गए? नीतीश कुमार ने 9 बार पाला बदलकर इतिहास बनाया।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article